वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी पर महाकाल मंदिर में गौ सेवा एवं महाआरती का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर फतेहसागर रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ सेवा एवं महाकाल की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ सेवा की तथा भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

समिति के प्रचार प्रमुख राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहमहामंत्री गोपाल कनेरिया ने निर्जला एकादशी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में एकादशी व्रत आत्मसंयम, आध्यात्मिक उन्नति और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देता है। निर्जला एकादशी व्रत व्यक्ति में संयम, सेवा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम में समिति संरक्षक दिनेश भट्ट, प्रेम शंकर पटेल एवं मणिबेन पटेल द्वारा जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे सदस्यों तथा समिति के नवीन सदस्यों का अपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में युवा मंडल संयोजक विक्रम अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर दिनेश भट्ट, गोपाल कनेरिया, विक्रम अग्रवाल, भजनलाल गोयल, मुकेश पवार, पूनम गारू, महेश भावसार, उमेश नागदा, सुधीर व्यास, रामजी मेघवाल चुन्नीलाल पालीवाल, जगमोहन भावसार, श्रीरतन मोहतो, जगदीप अग्रवाल, प्रेम शंकर पटेल, मणिबेन पटेल सहित  वात्सल्य सेवा समिति के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments