पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव टालने के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी सत्याग्रह प्रारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

टोंक (संस्कार सृजन) राजस्थान में पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने तथा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के विरोध में कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव के नेतृत्व में टोंक से प्रदेशव्यापी “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” अभियान की शुरुआत की।


गांधी पार्क (घंटाघर) में आयोजित सत्याग्रह में टोंक सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए डॉ. सी.बी. यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243E एवं 243U के अनुसार पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव समय पर कराना राज्य निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है। चुनावों में लगातार हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्थानीय स्वशासन तथा संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने घोषणा की कि आज से राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह, जनचौपाल, संविधान संवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्राएँ आयोजित करेगा। आंदोलन के अगले चरण में 20 अगस्त, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जयपुर में विशाल लोकतंत्र बचाओ महाप्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी यदि पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव घोषित नहीं किए गए तो पूरे राजस्थान में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

टोंक में आयोजित इस सत्याग्रह का स्थानीय नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेश मीणा ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, संगठन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विकास बुडानिया, संभाग प्रभारी नितेश सोनी ,सत्यनारायण सैनी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सत्याग्रह के समापन पर लोकतंत्र, संविधान एवं पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्तता की रक्षा के लिए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments