चौमूं पुलिस ने किया जैतपुरा में अपहरण कर व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं पुलिस ने जैतपुरा में अपहरण कर व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है | मन प्रशान्त किरण  I.P.S. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने थाना चौमूं पर जैतपुरा स्टेण्ड से व्यापारी का अपहरण कर उसको बंधक बनाकर मारपीट कर उसके खाते से ऑनलाईन रूपये ट्रांसफर कर लूट करने की वारदात का खुलासा कर अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतु मन प्रशान्त किरण I.P.S. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं अंजू यादव (प्रो.) R.P.S. सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं के सुपरविजन व हरबेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया गया।

थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि सुनील टोडावता निवासी टोडावतों की ढाणी अनन्तपुरा थाना चौमूं जयपुर पश्चिम के पर्चा बयान पर दर्ज करवाया कि मैंने जैतपुरा में जनरल स्टोर किराणा की दुकान कर रखी है, दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 9:30 पीएम पर दुकान को बढा रहा था तब एक लडका तानसेन लेकर गया। मैं दुकान बढा कर उनके पास गया तो व स्वीफ्ट RJ18-1677 में बेठा था। उसने अन्नतपुरा की तरफ जाना बताया जिस पर मैं अन्नतपुरा जाने के लिये उसके साथ पीछे वाली सीट पर बैठ गया। उसके बाद जेसे ही करीब 300 मीटर आगे गये तब दो लडके और मिल गये जो गाडी में पीछे वाली सीट पर मेरे दोनों तरफ बैठ गये और मेरे से कहा कि तुम्हारे पास कितने रूपये है निकाल तब मैंने कहा की मेरे पास 2000-3000 रूपये बताये | जो मैं निकाल कर देने लगा,उन्होनें नहीं लिये उसके बाद मेरे साथ मारपीट करने लग गये और एनएच-52 हाईवे से गोविन्दगढ तक ले गये तथा मेरे साथ मारपीट कर मेरे से मोबाईल के पासवर्ड पूछ लिये तथा मेरे फोन-पे से कुल राशि 56796 रूपये निकाल लिये। उसके बाद मेरे फोन की दोनों सिमे निकालकर मोबाईल मुझे वापस दे दिया। और मुझे हाडौता पुलिया के ऊपर से सीकर की तरफ जाते हुए नीचे उतार दिया। आदि घटना पर थाना चौमूं पर मुकदमा नम्बर 277/2026 धारा  115(2),126(2),140(3)308(2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान व अज्ञात मुल्जिमान की तलाश शुरू की गई।

घटना होने के बाद जैतपुरा व्यापार मण्डल द्वारा प्रकरण में तुरन्त कठोर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया गया तथा उच्चाधिकारियों ने उक्त लूट की घटना का तुरन्त खुलासा करने के निर्देश फरमाये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के निरिक्षण किया गया। मौके से सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। पूर्व में ऐसी घटना कारित करने वाले चालानशुदा अपराधियों की निगरानी की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन की तलाश की गई। दौराने तलाश घटना कारित करने वाले मुल्जिमान को टीम द्वारा भीलवाडा से दस्तयाब कर पूछताछ की जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन को फर्जी नम्बर प्लेट के साथ जब्त किया गया है तथा तीनों अभियुक्तों को गिरफतार कर अन्य वारदातों के संबध में पूछताछ जारी है।

वारदात का तरीका :-

अभियुक्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित के पास पंहुचते हैं तथा परिवादी को अपनी गाडी में बैठाकर उसको तीनों ने बंधक बनाकर उसको हाईवे से सीकर की तरफ ले गये तथा जब तक पिडित ने अपने फोन-पे के पासवर्ड नहीं बताये तब तक उसके साथ मारपीट की तथा फोन-पे के पासवर्ड बताने के बाद उसके खाते से ऑनलाईन गेमों में पैसे लगा दिये तथा उन पैसों को अपनी गेम आई.डी. से विड्रो कर लिये। वारदात करने के बाद अभियुक्तों ने पीड़ित को घायल अवस्था में हाडौता पुलिया के पास उतार गये तथा उसके मोबाईल की सीमों को ले गये तथा मोबाईल पीड़ित को दे गये। वारदात करने के दौराने घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती स्वीफट वीडीआई के गलत नंबर प्लेट लगा रखी थी जिसको वारदात करने के बाद आगे जाकर उन्होनें उतार दिया तथा गाडी के ओरिजनल नंबर प्लेट लगा ली।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सोशियल मीडिया एप पर अनजान व्यक्ति से बिना जान पहचान से सम्पर्क करने से बचें वरना आपके साथ कोई अनहोनी घटना कारित हो सकती है।

गिरफतार मुल्जिम बनवारी यादव पुत्र स्व. नेमीचंद यादव जाति अहिर उम्र 26 साल निवासी अहिरो की ढाणी गांव खुड थाना लोसल जिला सीकर,दिनेश कुमार यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव उम्र 25 साल निवासी मंगलपुरा की ढाणी गांव बानुडा थाना जीणमाता जिला सीकर, आकाश कुमावत पुत्र जगदीश प्रसाद जाति कुमावत उम्र 22 साल निवासी ज्योती नगर कस्बा लोसल थाना लोसल जिला सीकर  

गठित टीमः- 

1. हरबेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी चौमूं जयपुर पश्चिम,

2. केशरदेव स.उ.नि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम,

3. दिनेश हैड कानि. कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम,

4. राजमहेन्द्र कानि. कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम,

5. प्यारेलाल कानि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम,

6. घनश्याम कानि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम,

7. महेश कानि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम,

8. मुलचन्द कानि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम,

9. राकेश कानि. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments