पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण सेवा शिविरों का बहिष्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी पूरे प्रदेश में बहिष्कार कर रहे हैं। यह निर्णय कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान नहीं होने के कारण लिया गया है।

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न जायज मांगों को लेकर कई बार सरकार एवं विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन एवं वार्ताओं के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इसके विरोधस्वरूप प्रदेशभर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ग्रामीण सेवा शिविरों से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक ग्रामीण सेवा शिविरों का बहिष्कार जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 6 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेंगे।

इसी संबंध में पंचायत समिति गोविंदगढ़ की उपशाखा द्वारा विकास अधिकारी ऋतु भोजवानी RAS को उक्त ज्ञापन सौंपा गया।संगठन ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments