इग्नू में जुलाई 2026 सत्र हेतु प्रवेश प्रारम्भ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्ववि‌द्यालय ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्ववि‌द्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोतर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 25 मई 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण (Re-registration) प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। वर्तमान शिक्षार्थी अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी एवं शिक्षार्थी विश्ववि‌द्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने बताया की विश्ववि‌द्यालय द्वारा कला, वाणिज्य, विज्ञान, प्रबंधन, शिक्षा, कंप्यूटर अनुप्रयोग, सामाजिक कार्य, ग्रामीण विकास, पर्यटन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान सहित अनेक विषयों में 200 से अधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम कार्यरत पेशेवरों, गृहिणियों, ग्रामीण शिक्षार्थियों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक सभी वर्गों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय APAAR/ABC ID) अनिवार्य है। कुछ विशिष्ट कार्यक्रमों में प्रवेश विश्ववि‌द्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता के आधार पर किया जाएगा। इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र से कृत्रिम बु‌द्धिमता (Artificial Intelligence) तथा जलवायु परिवर्तन (Climate Change) जैसे समसामयिक विषयों पर नए कार्यक्रम भी प्रारम्भ करने की घोषणा की है, जिससे शिक्षार्थियों को भविष्य उन्मुख शिक्षा एवं कौशल प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यर्थी विश्ववि‌द्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ तथा प्रवेश https://ignouadmission.samarth.edu.in/का अवलोकन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के ईमेल - rcjaipur@ignou.ac.in पर पत्राचार कर सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments