जयपुर शहर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी प्रथम जयपुर प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में जयपुर शहर में चार सतर्कता दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संयुक्त कार्रवाई की गई।

जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि सतर्कता दल “ए” ने पुलिस थाना खोनागोरियान के सहयोग से मच की पीपली, गोनेर रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण एवं क्रय-विक्रय की पुष्टि होने पर 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। वहीं इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर 8 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर एवं 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे जब्त किए गए। इस मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि सतर्कता दल “बी” ने गोनेर रोड स्थित बजरंग विहार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अवैध रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए। इसके अतिरिक्त प्लाट 12 ए बजरंग विहार गोनेर रोड से 17 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, एक रेगुलेटर सहित नोजल एवं दो अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

सतर्कता दल “सी” द्वारा दुकान संख्या 53 राजीव नगर, गोनेर रोड स्थित एक दुकान पर कार्रवाई के दौरान अवैध रिफिलिंग की पुष्टि होने पर 19 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर जब्त की गईं। इस प्रकरण में एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार सतर्कता दल “डी” ने ज्योति गैस होम सर्विस, गोनेर रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेंडर तथा एक रेगुलेटर सहित नोजल जब्त किया। इस मामले में भी एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि समस्त कार्रवाई के दौरान कुल 78 गैस सिलेंडर, 7 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 2 रेगुलेटर सहित पाइप तथा 2 अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए। प्रकरणों में संलिप्त कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रवर्तन” अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफिलिंग, भंडारण अथवा कालाबाजारी की सूचना विभाग को तत्काल दें, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments