रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर गौ सेवा सप्ताह में उमड़ा सेवा का सैलाब, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया वृक्षारोपण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर शुरू हुआ "गौ सेवा सप्ताह" निरंतर अपने सेवा पथ पर अग्रसर है। इस अनूठी और सेवाभावी पहल के अंतर्गत गुरुवार को गौ माता के ग्रास के लिए अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से 8 चारे की पिकअप गाड़ियां विभिन्न गोशालाओं के लिए भेंट की गईं। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में उपस्थित होकर चारे से भरी इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और गोशालाओं के लिए रवाना किया।

​उल्लेखनीय है कि गौ माता की सेवार्थ इस ऐतिहासिक 'गौ सेवा सप्ताह' का शुभारंभ प्राचीन श्री गढ़ गणेश जी मंदिर, चौमूं से किया गया था। इस सात दिवसीय सेवा संकल्प के तहत प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गोशालाओं में गौ सेवा के अनेकों कार्य पूरी श्रद्धा के साथ किए जा रहे हैं।

गुरुवार को इस अभियान के तहत शिव चारा मंडी गोविंदगढ़, शिव चारा मंडी हाड़ौता, थाना मोड़ चौमूं, कानरपुरा गौशाला, भूतेडा गौशाला, स्याऊ गौशाला और श्री वीर तेजाजी गौशाला, सान्दरसर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इन सभी स्थानों पर पहुँचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए गोशाला परिसरों में पेड़ भी लगाए और उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, "गौ सेवा ही वास्तव में माधव की सच्ची सेवा है। गोवंश का संरक्षण और संवर्धन हमारी संस्कृति का मूल आधार है। मुझे गर्व है कि मेरे कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने मेरे जन्मदिवस को इस प्रकार के पुनीत और सेवाभावी कार्यों के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।"

इस दौरान भाजपा कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच एडवोकेट रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, जिला प्रवक्ता अरविन्द यादव, गोरधन ताखर, सरपंच गौरीशंकर नेतड, गौरक्षक शेर सिंह कुमावत, महावीर सिंह, रिश्पाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और  कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व विधायक श्री शर्मा का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments