मीरा चैरिटेबल ट्रस्ट हिन्दी दिवस पर आयोजित करेगा विशेष सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सीखने की कोई उम्र नहीं होती ! इस प्रेरक विचार को चरितार्थ करने तथा वरिष्ठ नागरिकों में संगीत एवं नृत्य साधना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन मीरा हॉस्पिटल,  मीरा डेन्टल हॉस्पिटल, शिव मार्ग, बनीपार्क, जयपुर के सौजन्य से मीरा चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में हिन्दी दिवस, 14 सितम्बर 2026 को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस समारोह में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन नवोदित एवं उदयीमान वरिष्ठ नागरिक कलाकारों को सम्मान पत्र/प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो संगीत के किसी भी आयाम गायन, वादन अथवा नृत्य में सक्रिय रूप से अध्ययन, अभ्यास अथवा प्रस्तुति कर रहे हैं।

इस समारोह का उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना है, जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु में भी संगीत एवं नृत्य की साधना में निरंतर सक्रिय हैं तथा अपनी कला के माध्यम से समाज और संस्कृति की अमूल्य सेवा कर रहे हैं। ऐसे कलाकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं और यह समारोह उनके समर्पण, साधना एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक एवं मार्गदर्शक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करें तथा ऐसे योग्य वरिष्ठ कलाकारों की जानकारी उपलब्ध कराएँ, जिससे उनकी साधना और समर्पण को समाज के समक्ष सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जा सके।

यदि आपके परिचय में ऐसे वरिष्ठ नागरिक कलाकार हों, तो कृपया उनका संक्षिप्त परिचय (बायोडाटा), आयु, कला क्षेत्र तथा संपर्क विवरण व्हाट्सएप 9314877066 पर प्रेषित करने का कष्ट करें।

साथ ही आप "आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके 300 से अधिक गायन, वादन एवं नृत्य तथा नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी देख सकते हैं।

पात्रता :-

आयु: 60 वर्ष या अधिक 

संगीत, गायन, वादन, भजन, लोकसंगीत, शास्त्रीय संगीत या कथक नृत्य या लोक नृत्य से सक्रिय रूप से जुड़े हों, 

कला-साधना में उल्लेखनीय योगदान दिया हो

भारत का नागरिक हो ।

सम्मान हेतु संक्षिप्त बायोडाटा :-

1. नाम एवं सरनेम 

2. जन्मतिथि / आयु

3. पता एवं मोबाइल नम्बर

4. संगीत / नृत्य की विधा

5. साधना अवधि (कितने वर्षों से जुड़े हैं)

6. प्रमुख उपलब्धियाँ एवं सम्मान

7. एक पासपोर्ट आकार का फोटो

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
DIY और विशेषज्ञ सामग्री, कैसे करें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments