उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन कल होगा आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कल 4 मई को उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा लोको कॉलोनी जयपुर स्थित कोच केयर कॉम्प्लेक्स परिसर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा |


मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोनल अध्यक्ष एस आई जेकब ,उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री दीपक वर्मा होंगे |

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि यह युवा सम्मेलन भारतीय रेलों में हो रहे युवा साथियों के साथ अन्याय के खिलाफ एक आंदोलन है | इस युवा सम्मेलन में इन मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी :-

1. एनपीएस और यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए 

2. ⁠पदो के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए 

3. ⁠नए कामो के लिए नये पदो का सृजन किया जाए 

4. ⁠रेलवे की सभी कोटियों की पुनः संरचना व अपग्रेडेशन 01-11-2023 से लागू किया जाए 

5. ⁠कर्मचारियों के माता पिता को चिकित्सा व सुविधा पास का लाभ दिया जाए 

6. ⁠निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए 

7. ⁠बोनस भुगतान में लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए 

8. ⁠रेल आवासो की खराब स्थिति में सुधार  किया जाए 

9. ⁠हार्ड ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिया जाए 

10. ⁠ट्रैकमैन व प्वाइंट्समैन कोटि को 4200 ग्रेड पे तक पदोन्नति दी जाए 

11. ⁠ALP की भर्ती ग्रेड पे 2800 तक की जाए 

12. ⁠नाईट ड्यूटी अलाउंस पर लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए 

13. ⁠कोरोना काल में फ्रिज किए डीए को ब्याज सहित वापस किया जाए 

मीडिया प्रभारी एव यूथ विंग के शाखा अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया की यह युवा सम्मेलन वर्तमान में चल रही अनियमिताओं को लेकर एक अहम सम्मेलन साबित होगा | इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी | इस युवा सम्मेलन में बहुत बड़ी संख्या में जयपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से युवा साथी भाग लेंगे |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments