फ़िल्म जयपुर पुलिस का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का भव्य प्रीमियर शो राजमंदिर सिनेमा, जयपुर में आयोजित किया गया, जहाँ दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शो पूरी तरह हाउसफुल रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थित होकर फ़िल्म को भरपूर प्यार दिया।

फ़िल्म की कहानी, दमदार प्रस्तुति और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े भावनात्मक पहलुओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रीमियर के दौरान सिनेमा हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने फ़िल्म की टीम की सराहना करते हुए इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक शानदार प्रयास बताया।

इस खास अवसर पर फ़िल्म की पूरी टीम, कलाकारों में हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह, योगिता, अल्ताफ हुसैन, राजीव महर्षि, वीर सिंह, डॉ.अजय सक्सेना, संगीता सिंह,अभिषेक शर्मा, ज्योत्सना, संतोष कवर, त्रिलोक, मानस आलोक, सेलिना पिया, असिस्टेंट डायरेक्टर आबिद खान, डी ओ पी अनुज, एडिटर  संजीव कुंतल, गीतकार रफीक, मेकअप असलम मौजूद रहे |

विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच, विज्ञान भारती सचिव मिग्गेंद्र, राजपूत महासभा महामंत्री धीर सिंह, राजस्थानी सिनेमा से दिग्गज कलाकार श्रवण सागर, निर्माता निर्देशक राजेंद्र गुप्ता, आर एफ एफ फाउंडर संजना शर्मा, रिफ फाउंडर सोमेंद्र हर्ष, सुरेश मुद्गल, नीरज खंडेलवाल, धनराज दाधीच, अनिल भूप, लखविंदर, मनोज फोगाट, एन के मित्तल, अनिल जैन, अनिल सैनी, उग्रसेन तंवर समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे |

फ़िल्म के लेखक निर्देशक मोहसिन खान ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों का यह प्रेम और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ सामाजिक संदेश, रोमांच और भावनाओं से भरपूर एक ऐसी प्रस्तुति है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। प्रीमियर शो की सफलता के बाद फ़िल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें


Post a Comment

0 Comments