एसएस जैन सुबोध पीजी काॅलेज जयपुर ने रचा ऐतिहासिक प्लेसमेंट कीर्तिमान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए एस.एस.जैन सुबोध पी.जी. काॅलेज (आटोनाॅमस), जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के 3950 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान कर इतिहास रच दिया है और उन में से अभी तक 1550 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, कौशल-आधारित शिक्षा तथा उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस वर्ष प्लेसमेंट प्रक्रिया में देश-विदेश की अनेक अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की प्रतिभा पर अपना विश्वास व्यक्त किया। प्रमुख कंपनियों में HDFC Bank, Deloitte, Larsen & Toubro, Deutsche Bank, IndiGo, Adani Group, Citicorp, CRED, Mercedes-Benz, BMW, Axis Bank, Thomas Cook, ICICI Bank, Infosys, Mankind Pharma, Piramal Foundation, Azim Premji Foundation, Corizo, Ubuy Technologies, Zytexa, Tenhard तथा Open Wings Foundation सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु जोशी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा मजबूत उद्योग-संबंधों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास एवं पेशेवर दक्षता भी प्रदान करता है, जिससे वे बदलती कॉर्पोरेट दुनिया में सफल हो सकें।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनियों ने विद्यार्थियों की अनुशासन, पेशेवर दृष्टिकोण एवं कार्यकुशलता की सराहना की। साथ ही, महाविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की तेज, सुव्यवस्थित एवं ऊर्जावान कार्यप्रणाली की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

कॉलेज के संयोजक विनय चंद डागा ने सभी कंपनियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान और उद्योग के बीच मजबूत विश्वास एवं निरंतर सहयोग का प्रतीक है।प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख कपिल भागी ने यह सफलता निरंतर प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, करियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक अवसर सृजित करने तथा कॉर्पोरेट संबंधों को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

यह ऐतिहासिक प्लेसमेंट उपलब्धि एस.एस.जैन सुबोध पी.जी. काॅलेज (आटोनाॅमस), जयपुर को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करती है और यह सिद्ध करती है कि यह संस्थान शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करते हुए विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments