समर्पण संस्था द्वारा शैक्षिक चैरिटी समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम विषय पर व्याख्यान आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) “समान व समावेशी शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है। यह सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है । जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद से ही उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ सकता है । ” 

उक्त विचार समर्पण संस्था की ओर से राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ़्रेंस हॉल में शैक्षिक चैरिटी पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने व्यक्त किये ।

डॉ. माल्या ने पीपीटी प्रजन्टेशन द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम”विषय पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए कहा कि “शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। शैक्षिक चैरिटी उस प्रकाश को हर कोने तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।जब हम एक बच्चे को शिक्षा देते हैं, तो हम न सिर्फ उसका भविष्य बदलते हैं, बल्कि एक समान, समावेशी और समृद्ध भारत का निर्माण करते हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को रोशन करती है । सभी को शिक्षा देना सत्ता, शासन व समाज की ज़िम्मेदारी है। किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए किया दान सर्वश्रेष्ठ है। शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अन्न, वस्त्र, औषधि, धन,भोजन आदि के दान एक न एक दिन खत्म हो जाते है। लेकिन शिक्षा का दान कभी खत्म नहीं होता है वह आजीवन साथ रहता है । " 

डॉ. माल्या ने समर्पण संस्था द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किये जा रहे नवाचार "एज्यूकेशनल एम्बेसेडर" अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा आर्थिक सम्पन्न व्यक्ति जो पे बैक टू सोसायटी की भावना रखते हैं। 

उन्हें एक निर्धन विद्यार्थी की शिक्षा की जिम्मेदारी देकर  एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एसोशिएट नियुक्त किये जा रहे है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है । इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी नियमित चल रही है ।

व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे राम अवतार नागरवाल व आर्किटेक्ट सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया । इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस ए आर खान उपस्थित रहे | गीतकार रमेश कुमार ने शिक्षा पर एक गीत प्रस्तुत किया। विशेष आमंत्रित अतिथि योगाचार्य योगी मनीष सूर्यवंशी हेप्पीनेस योगा पर अपने विचार व्यक्त किये ।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य व साहित्यकार डॉ. प्रकाश चन्द टेलर, अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार बैरवा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर लखन लाल मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किये । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईपीएस जी. सी. रॉय ने कहा कि “ शैक्षिक चैरिटी ज्ञान का प्रकाश है, जो अंधेरे को मिटाकर हर जीवन को रोशन कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है ।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल गुप्ता ( अंतर्राष्ट्रीय संयोजक ,अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद व चेयरमैन,ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ), वेद प्रकाश वर्मा (अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,जयपुर विकास प्राधिकरण ), कमला लाम्बा ( Vice Principal, Lt.Abhay Pareek Govt. Girls Sr. Sec. School ,Gandhi Nagar, Jaipur ), डॉ. नेहा गोयल ( Vice Principal ,Agrasen Mahila Mahavidhyalay Kherli Alwar Rajasthan ), गोपाल प्रसाद ( अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) सांगानेर ग्रामीण ),राजीव कुमार जैन ( Sr Development Officer , LIC of India व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ), अशोक सामरिया ( प्रदेशाध्यक्ष, SC /ST & OBC अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान ), निर्मला सोनी ( Advocate IP attorney , founder of N.K Soni & Associates ),मदन लाल बैरवा ( Administrative Officer, Sawai Mansingh Hospital ,Jaipur), डॉ मंजूलता भट्ट ( निर्देशिका ,अखिल संगीत संस्थान), डॉ. विशाल गौतम( सहायकआचार्य,कार्यक्रम अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना ,एस एस जैन सुबोध पी जी महाविद्यालय, जयपुर), अभय चोमिया (Director, St. Angel's Convent Senior Secondary School ),डॉ.विष्णु सिंह जादौन ( संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसुधारक/राष्ट्रवादी विचारक , भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) भारत व श्री ग्रामीण विकास मंच भारत ),डॉ तुषार जागावत ( सीनियर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा एवं नशारोग विभाग,  निम्स मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जयपुर ),लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ),किशोर कुमार अरोड़ा (Retired Superintendent , Customs and GST),सुरेश डिकोलिया ( Director, Swiss Decore Private Limited ),सचिन अग्रवाल (इन्टिरियर डिज़ाइनर, आकांक्षा इन्टिरियर्स व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ),बाबू लाल बिजोरिया ( प्रोपराइटर, पूनम कन्स्ट्रक्शन्स ),श्रीकिशन जोनवाल ( भवन निर्माता, के. के. कन्स्ट्रक्शन्स ),कौशल कुमार गौतम ( निदेशक, न्यू हाइट्स इन्फो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ),अनिता मीना ( व्यवसायी व अध्यक्ष, श्री सारथी फाउंडेशन),प्रभु दयाल खडकवाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ,जयपुर ),जगदीश नारायण मीना ( व्यवसायी ),रामदास तरुण ( अध्यक्ष , युवा चेतना फाऊंडेशन बाड़ी,धौलपुर ),रामवतार भोज ( सेवानिवृत्त, हेड कॉन्स्टेबल),नीरज कुमार बाहेती ( सामाजिक कार्यकर्ता, रॉबिन हुड आर्मी , जयपुर),सूर्य मेहरा (Chief Engineer , US MNC ),डॉ. राकेश कुमार सिंह ( निदेशक, USS Pesticon Pvt. Ltd. व मुख्य संरक्षक ,समर्पण संस्था ) के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments