श्री मीठारामजी मंदिर उदयपुर में नृसिंह जयंती उत्सव मनाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) स्वस्थान श्री रामानंद संप्रदाय सिद्धपीठ श्री नृसिंह द्वारा श्री मीठाराम का मंदिर रावजी हाट्टा उदयपुर में नृसिंह जयंती उत्सव मनाया गया |

पीठाधीश्वर महंत हर्षिता दास महाराज ने बताया कि श्री नृसिंह द्वारा मीठाराम जी मंदिर श्री रामानंद संप्रदाय की इस सिद्धपीठ में आयोजित उत्सव धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रृंगार का शुभारंभ भगवान नृसिंह के विशेष अभिषेक और पूजन के साथ हुआ। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप में सजाया गया। भगवान नृसिंह का केसर चंदन से श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई।

पीठाधीश्वर महंत हर्षिता दास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म और सेवा का संदेश दिया गया। उन्होंने भगवान नृसिंह के अवतार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में भक्तों ने सामूहिक भजन कीर्तन और भक्ति पदों का गायन किया।

इस अवसर पर केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि जीव सेवा के संकल्प को भी दोहराया गया। मंदिर प्रशासन और स्थानीय भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर धर्म लाभ लिया |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments