माली समाज विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) माली समाज विकास समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सैनी समाज सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हीरालाल सैनी ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।

महामंत्री मदनलाल मालेरिया ने वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट एवं आई टी आर व अन्य वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सम्मेलन का शीघ्र ही पूरा लेखा-जोखा तैयार कर आमसभा की बैठक बुलाई जाएगी, ताकि सभी सदस्यों की सहमति से आगे की योजना बनाई जा सके।

बैठक में समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष जयनारायण चंदेल, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव सैनी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राधेश्याम तंवर, घीसालाल तंवर, दिनेश कुमार तिगरिया, मदनलाल सतरावला, रामचंद्र तुन्दवाल, उपाध्यक्ष गणेश नारायण बैनाडिया, कल्याण सहाय पापटवाण पूर्व सरपंच, प्रभाती लाल ठेकेदार, मदन लाल सैनी इटावा, अशोक रोलावण, ओम प्रकाश भगत, राजकुमार सैनी, श्रवण राई, डॉ. महेश सैनी,बीएल सैनी सहित अनेक सदस्य शामिल रहे | बैठक का समापन समाज के विकास और एकजुटता के संकल्प के साथ किया गया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments