डॉ. सुरेश चंद शर्मा बने प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्डवाइड फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्डवाइड फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. सुरेश चंद शर्मा को जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। संस्था द्वारा उनकी नियुक्ति को पत्रकारिता क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्डवाइड फाउंडेशन, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो विश्वभर में पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों के कल्याण के लिए कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के कौशल विकास, पेशेवर उन्नति तथा उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

गौरतलब है कि डॉ. शर्मा वर्ष 1977 में जयपुर से “यंग स्टार” नामक पत्र का संपादन एवं प्रकाशन कर चुके हैं और लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार जगत में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि एक स्वतंत्र और सशक्त मीडिया के लिए पत्रकारों का कल्याण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि छोटे समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार आज भी देश की वास्तविक आवाज हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें वित्तीय अस्थिरता, कम वेतन, कार्य के दौरान हिंसा और धमकियां, झूठे मुकदमों में फंसाए जाने का खतरा, कानूनी सहायता का अभाव, तकनीकी पिछड़ापन और संसाधनों की कमी शामिल हैं। साथ ही, राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव भी उनकी कार्यशैली को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों को एक साथ रिपोर्टर, कैमरा पर्सन और संपादक की भूमिका निभानी पड़ती है, जो उनके कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना देता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने सभी प्रेस संगठनों और यूनियनों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष समय-समय पर ज्ञापन प्रस्तुत कर पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments