देवगिरि संस्थान की पहल-बुद्ध पूर्णिमा पर जीव संरक्षण का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संवर्धन के उद्देश्य से परिंडे (पानी के पात्र) एवं घोंसले लगाने का सराहनीय अभियान चलाया गया।


यह अभियान स्वामीनारायण मंदिर प्रांगण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी तथा प्रशस्वी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दौसा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकगण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के इस समय में पक्षियों के लिए पानी और सुरक्षित आवास की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिंडे एवं घोंसले लगाने का उद्देश्य न केवल पक्षियों को राहत पहुंचाना है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना भी है।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल को प्रभावी एवं प्रेरणादायक बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे अभियानों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments