महिला बंदी सुधारगृह जयपुर में हुनर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) शिल्पायन प्रशिक्षण संस्था द्वारा महिला बंदी सुधारगृह जयपुर में हुनर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिल्पायन संस्था की संस्थापक लक्ष्मी अशोक ने बन्दी सुधार गृह की महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पेपर बैग्स और पेपर मेशी से निर्मित उपयोगी एवं सजावटी सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण दिया।


संस्था द्वारा ही प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क सामग्री उपलब्ध करवाई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह और लगन से भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आय अर्जन कर आर्थिक रुप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाओं को संस्था द्वारा जॉब वर्क दिया जाऐगा जिससे वह अपने समय का उपयोग कर आय अर्जित कर सकें। कार्यक्रम समापन पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

शिल्पायन संस्था की संस्थापक लक्ष्मी अशोक ने सभी महिलाओं को प्रशिक्षण गतिविधियो के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरुक किया।

महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई ने शिल्पायन संस्था द्वारा महिलाओं को जॉब वर्क दिये जाने और आय अर्जन से जोडनें के लिए सराहना की और धन्यवाद दिया। भविष्य में भी बंदी महिलाओं को इसी तरह की कलात्मक सामग्री सिखाने के लिए इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में शिल्पायन सदस्य शिप्रा माथुर, गुरजीत कौर और अनुष्का उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments