मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आवेदन शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) माँ शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रारंभ कर दिया है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रेखा देवी शर्मा ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार एनईपी-2020 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में कला संकाय, विज्ञान संकाय में ऑनलाइन प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो गई है । आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। महाविद्यालय में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं ई-मित्र पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण के बाद अंतराल समय सीमा को समाप्त कर दिया।

स्नातक ऑनलाइन नोडल अधिकारी डॉ. जगजीवन  ने बताया कि महाविद्यालय में कला वर्ग में 200 सीट तथा विज्ञान वर्ग में 88 सीटें निर्धारित है। उक्त सीटों के ऑनलाइन आवेदन के बाद अंतरिम प्रवेशित छात्राओं की अंतिम वरीयता व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 मई 2026 को किया जाएगा, जिसमें सम्मिलित छात्राएं 21 मई व 25 मई तक महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच करा कर निर्धारित शुल्क 25 मई तक ई-मित्र पर जमा करा सकेंगी।

प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27 मई को सायंकाल तक होगा। जिसे महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर  28 मई को चस्पा कर दिया जाएगा । प्रवेशित छात्राओं का वर्ग निर्धारित कर विषय आवंटन 29 मई तक किया जाएगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments