करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ का हुआ आयोजन, 121 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम करीरी स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के तहत पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 हजार आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की गई।

महोत्सव से पूर्व 121 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा श्री नृसिंह मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शनिदेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। जयकारों और बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम बड़ पीपली बालाजी धाम, झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। यज्ञाचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा के निर्देशन में यजमान दंपत्तियों ने हवन में आहुतियां दीं। महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज ने कहा कि शनिदेव न्याय और कर्मफल के देवता हैं तथा सच्ची श्रद्धा और सत्कर्म से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर शनिदेव महाराज का विशेष अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, ध्वज-पताकाओं और रोशनी से सजाया गया। भजन-कीर्तन और भंडारा प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आरएएस अधिकारी सिमरन शेखावत, सीआई रामसिंह नाथावत, संग्राम सिंह शेखावत, मनोज कुमार मीणा, चंदन सिंह, नवदुर्गेंद्र सिंह, मोहन पटवारी, महिपाल सिंह दिवराला (चिंटू बना), तेज सिंह लिसाडिया, रामजीलाल पारीक, जितेंद्र सिंह और संपत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments