माली समाज के सम्मान समारोह में 120 क्रिएटर्स और पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

टोंक (संस्कार सृजन) माली सैनी समाज टोंक के तत्वावधान में बम्बोर रोड़ स्थित सिद्धिविनायक रिसॉर्ट में एक ऐतिहासिक 'डिजिटल क्रिएटर एवं पत्रकार सम्मान समारोह' का सफल भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सैनी ने बताया कि समाज के जिला अध्यक्ष पाँचूलाल सैनी की अध्यक्षता में हुए इस भव्य समागम में टोंक जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 120 प्रतिभाओं में पत्रकारों, सोशल मीडिया योद्धाओं और उभरते डिजिटल सितारों का उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए अभिनंदन किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई |अतिथियों का साफा,माला, दुपट्टा, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। ​कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सैनी ने बताया कि समारोह का विधिवत आगाज़ मुख्य अतिथि जगतगुरु प्रदेशाध्यक्ष किन्नर अखाड़ा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष तनीषा सैनी सनातनी, विशिष्ट अतिथियों, समाज के संरक्षक मंडल और सलाहकार मंडल के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात् आयोजन समिति और समाज बंधुओं द्वारा मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।

​संयोजक मंडल के अनुसार, समारोह में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए ओम प्रकाश सैनी दैनिक भास्कर, अशोक सैनी चोरु राष्ट्रदूत, मदन सैनी सच बेधड़क, महेंद्र कुमार सैनी जन जागरण संदेश, अशोक कुमार सैनी उनियारा दिव्यांग जगत टोंक, दीपराज सैनी पचाला न्यूज़ सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े कलम के सिपाहियों को मंच पर प्रमाण पत्र, दुपट्टा ,मोमेंटो स्मृति चिह्न , माला पहना कर सम्मानित किया गया। 

इसके साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे डिजिटल मंचों पर लाखों फॉलोअर्स के साथ समाज व क्षेत्र की बात रखने वाले 5000 से अधिक फॉलोअर्स श्रेणी के 'डिजिटल योद्धाओं' को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए साथ ही, 'उभरते डिजिटल सितारों' को माला व दुपट्टा पहनाकर प्रोत्साहित किया गया  ।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तनीषा ने कहा कि आज का युग डिजिटल सूचनाओं का युग है। हमारे समाज के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और सकारात्मक विचारों को समाज के सामने ला रहे हैं, जो कि बेहद सराहनीय है। वहीं अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पाँचूलाल सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज अपनी प्रतिभाओं की हौसलाअफजाई के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। 

वही कार्यक्रम में गायक कलाकार प्रकाश माली मेहंदवास, कैलाश कछावा, श्रीराम बडी वाल ,सीताराम सैनी, रामावतार सैनी,तेजपाल सैनी, बनवारी लाल सैनी, रामस्वरूप सैनी,नरेंद्र सैनी कल्याण सैनी, रामधन सैनी,प्रभु लाल सैनी, पीरु लाल सैनी,रामदयाल सैनी, नंदकिशोर सैनी,राम अवतार सैनी, लाखन सैनी,लोकेश सैनी, विजय सैनी आदि कहीं मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सैनी और डिजिटल सोशल मीडिया क्रिएटर समारोह कार्यक्रम के सभी प्रतिभाओं ने आयोजन समिति की सराहना की।

रिपोर्ट - अशोक सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

Post a Comment

0 Comments