पायस डेयरी में विश्व पशु चिकित्सा दिवस का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पायस मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी डॉ. मनवीर सिंह ने पायस के समस्त पशु चिकित्सा टीम के सदस्यों को उनके समर्पण, सेवाभाव एवं पशुपालकों के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पायस के पशु चिकित्सकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। दूदू क्षेत्र में डॉ. सुनील महला तथा सीकर क्षेत्र में डॉ. विजय मान द्वारा पशुपालकों को मानव से पशुओं में एवं पशुओं से मानव में फैलने वाली बीमारियों (ज़ूनोटिक डिज़ीज़) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविरों के दौरान पशुपालकों को इन बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों जैसे स्वच्छता बनाए रखना, पशुओं का नियमित टीकाकरण, बीमार पशुओं से दूरी बनाए रखना एवं समय-समय पर पशु चिकित्सकों से परामर्श लेने के बारे में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही पायस डेयरी द्वारा संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट (Mobile Veterinary Unit) सेवाओं की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से पशुपालकों को उनके घर-द्वार पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के समय पर उपचार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो रही है, जिससे पशुपालकों को काफी सुविधा मिल रही है।

पायस डेयरी द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पशुपालकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पशु एवं मानव स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करना है। इस प्रकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सुरक्षित एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments