तीन दिवसीय रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट का हुआ आगाज

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) तीन दिवसीय "रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट" का आगाज का एस.एस.जैन सुबोध गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, सांगानेर द्वारा "रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट" आयोजन दिनांक 8 से 10 अप्रेल 2026 तक किया जा रहा है। 

इस अवसर पर "रिजॉइस 2026 यूथ फेस्ट" का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिश कुमार शर्मा, सहायक निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, इण्डस्ट्री पार्टनर हर्ष शर्मा, महाविद्यालय संयोजक संजीव कोठारी, प्राचार्या डॉ. रीटा जैन, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पधारे अतिथिगण एवं प्रतिभागी, संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रही |

रिजॉइस-2026 यूथ फेस्ट का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं नवकार मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गिरिश कुमार शर्मा ने कहा शिक्षा का उद्देश्य सीखना, अपनी क्षमताओं को विकसित करना तथा जीवन का उद्देश्य पूर्ण करना है।

यह उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय "रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट" इंटर कॉलेज एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है। "रिजॉइस- 2026" यूथ फेस्ट कार्यक्रम में डांस, फैशन शो, म्यूजिक, टेक्निकल और क्रिएटिव गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विविध रचनात्मक एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में 350 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। इस दिन फ्लेम फ्री फीस्ट, इंक इल्यूजन, हीना हॉरमनी, रील रश, कोड क्लश, आइडिया इग्नाइट, ग्लेम कैनवास, सुर संगम, प्ले पल्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 

प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कला, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया जिससे पूरे दिन कैंपस में जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ रीटा जैन ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय "रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट" कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments