राज्य सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों को आरजीएचएस योजना के अंतर्गत सुविधा पुनः प्रारंभ करे - जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जयपुर जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने राज्य सरकार से मांग की है कि शिक्षकों, कर्मचारियों की राज्य सरकार RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के अंतर्गत कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। 

राज्य सरकार कर्मचारियों की प्रतिमाह आरजीएचएस कटौती भी कर रही है। इसके बावजूद वर्तमान समय में इस योजना के अंतर्गत दवाइयों एवं उपचार संबंधी सुविधाओं में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

मेडिकल स्टोर्स एवं निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान में अत्यधिक विलंब के कारण कई स्थानों पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं तथा कुछ अस्पतालों द्वारा RGHS में उपचार देने से इंकार किया जा रहा है। परिणामस्वरूप कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह स्थिति एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना की प्रभावशीलता को प्रभावित कर रही है, जिससे  शिक्षको, राज्य कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो रहा है। 

राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों के  हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही आरजीएचएस सुविधा  प्रारंभ करें जिससे शिक्षकों एवं उनके  परिवारजनों को सुविधा मिल सके क्योंकि कई कर्मचारी एवं उनके परिवार वाले असाध्य , गंभीर बीमारियों से पीड़ित है जिसके लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है जिसको कर्मचारी वहन करने में असमर्थ है। 

राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विधिवत आरजीएचएस सुविधा कर्मचारियों के लिए प्रारंभ करें जिससे कर्मचारीगण  निर्बाध होकर चिकित्सा का लाभ प्राप्त हो सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments