आरटीयू थॉट इनोवेशन सेंटर ने 1300 लोगों के बीच किया लाइव वैज्ञानिक प्रदर्शन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

माउंट आबू  (संस्कार सृजन) राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के थॉट एंड इनोवेशन सेंटर द्वारा ब्रह्मकुमारीज के स्पिरिचुअल रिसर्च सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1300 लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस आयोजन ने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्पार्क विंग के माध्यम से थॉट एंड इनोवेशन सेंटर की टीम ने एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सेंटर के ट्रेनर प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में वॉलंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस आयोजन की मुख्य विशेषता छह आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा। इनमें म्यूज़ , ई-सेंस , पिप स्ट्रेस ट्रैकर माइंडवेव और माइंड फ्लेक्स शामिल थे। इन डिवाइस के माध्यम से उपस्थित लोगों के मानसिक तनाव, ध्यान (फोकस) और भावनात्मक स्थिति का परीक्षण किया गया। इस वैज्ञानिक प्रदर्शन ने यह स्पष्ट किया कि ध्यान और मेडिटेशन का मानव मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस दौरान स्पार्क विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके श्रीकांत भाई ने थॉट एंड इनोवेशन सेंटर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल विज्ञान और अध्यात्म के अद्भुत संगम का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सेंटर के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम की सफलता में वॉलंटियर्स का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मनोज, नितेश, नितिन, विष्णु, नवीन और धीरज अजमेरा के साथ काउंसलर विनोद भी मौजूद रहे। 

इस आयोजन ने उपस्थित जनसमूह को यह समझने का अवसर प्रदान किया कि किस प्रकार वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से मानसिक स्थिति का विश्लेषण कर उसे अध्यात्म से जोड़कर जीवन को अधिक संतुलित, शांत और सफल बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम विज्ञान और आध्यात्मिकता के समन्वय की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments