सहरिया महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस को जागरुकता गोष्ठी के रूप में मनाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे के सेठ आर एल सहरिया राजकीय पीजी  महाविद्यालय कालाडेरा के भूगोल विभाग के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस को एक जागरुकता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। 

कार्यक्रम के अध्यक्षीय वक्तव्य में कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रेणिता गुप्ता ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पृथ्वी हमें विरासत में नहीं मिली, हमने इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों से उधार लिया है, अतः इसे संवारना हमारा परम कर्तव्य है। 

इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष व मुख्य वक्ता डॉ. बी. सी. जाट ने सदन को बताया कि पृथ्वी के संरक्षण को हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। हम प्रतिदिन अपने नेक और अनेक छोटे-छोटे प्रयासों से इस धरा को मातृत्व स्वरूप में संरक्षित कर सकते हैं। 

प्रो. प्राची शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। इसे आज भी अक्षुण्ण व सतत् स्वरूप में रखना हमारा कर्तव्य है। विभाग की संकाय सदस्य डाॅ. मंजू वर्मा ने इस महत्वपूर्ण दिवस पर प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के बैग के प्रयोग का विचार रखकर, तत्संबंधित जैवविविधता व पृथ्वी संरक्षण पर जोर दिया। 

इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व रचनात्मक सुझाव भी सदन के पटल पर रखे। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर विभाग के रिसर्च स्कॉलर हर्षवर्धन व चपंक तथा पीजी के  विद्यार्थी तनु धन्वन्त, इति भातरा, अर्पिता नायक, सरिता नायक, रोशनी गागर, राहुल शर्मा, पायल शर्मा, रेणुका यादव, सरिता नापक रोशनी बागर, किरण जाट, तनु सैनी, सुनीता जाट, अनु सैनी, कृष्णा शर्मा व ओमप्रकाश जाट आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। 

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर पेड़-पौधे रोपण, उनकी सतत देखभाल, परिडे लगाने व काॅलेज प्रांगण में प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। जागरुकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डॉ. शैलेश यादव ने निभाया। संगोष्ठी पूर्वक इस जागरुकता कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन विभाग के डॉ. सुरेश चन्द जाट द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments