वोटिंग प्रतिशत की गड़बड़ी को रोकने के लिए चुनाव आयोग एक नया फॉर्म बनाए :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को पत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण सुझाव दिए कि चुनाव के दौरान वोट करते समय वोटिंग में हो रही व वोटिंग प्रतिशत की गड़बड़ी को रोकने हेतु चुनाव आयोग एक नया फॉर्म बनाए जिसमें फॉर्म 17C के ईवीएम के आंकड़े लिखे हो। 

क्योंकि सभी राजनीतिक पार्टियों को केवल ईवीएम के आंकड़े चाहिए जो कि आसानी से फॉर्म 17D को भरने के बाद आसानी से मिल जाएंगे। और इस फॉर्म 17D को चुनाव आयोग आसानी से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है |

क्योंकि चुनाव आयोग हमेशा दलील देता है कि चुनाव आयोग फॉर्म 17C कुछ कारणों से अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर सकता है। जिसका कारण होता है कि फॉर्म में विधानसभा का नाम होता है,  बूथ का नाम होता है,  जिससे ये फॉर्म वायरल हो सकता है कि किस क्षेत्र में कितने वोट पड़े है। 

दूसरा इसमें ईवीएम का नंबर होता है जिससे कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार कह सकता है कि इस ईवीएम में छेड़खानी की गई है। तीसरा इसमें किन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करने के बाद वोट नहीं दिया है उनके आंकड़े लिखे होते है। नियम 49-O और 49-M जिसमें कुछ वोटर हुड़दंग ओर असामाजिक गतिविधि करते है जिसके कारण बूथ अधिकारी उन्हें वोट डालने नहीं देता जिस वजह से रजिस्ट्रेशन करने वाले वोटर और कुल ईवीएम में पड़ने वाले वोट में अंतर आ जाता है और जिस वजह से बेवजह असामाजिक माहौल बनता है |

क्योंकि कोई राजनीतिक पार्टी व उम्मीदवार उन लोगों से सवाल करेंगे क्यों वोट नहीं दिया और साथ में चुनाव आयोग पर भी आरोप लगा सकते है कि इस बूथ अधिकारी ने इनको वोट करने नहीं दिया। और इन सब कारणों की वजह से ही कही असामाजिक माहौल ना बन जाए और इन सब कारणों की वजह से ही चुनाव आयोग फॉर्म 17C अपलोड नहीं करता है।

इन सब को समझते हुए महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने एक नया फॉर्म बनाया है जो कि फॉर्म 17C का द्वितीय पार्ट 17D होगा। जिसमें केवल ईवीएम में पड़ने वाले कुल वोट लिखे जाएंगे। नया फॉर्म 17D इस प्रकार से है - राज्य का नाम, विधानसभा की क्रमांक की संख्या, बूथ का क्रमांक संख्या, ईवीएम में पड़ने वाले कुल वोट की संख्या, बूथ एजेंटो के हस्ताक्षर व बूथ अधिकारी के हस्ताक्षर होगे और इससे ना ही फॉर्म वायरल होने का खतरा रहेगा और ना ही उन लोगों को दिक्कत होगी जो वोट नहीं कर पाते हैं और ना ही किसी प्रकार की ईवीएम का नंबर होगा। 

इस फॉर्म 17C के माध्यम से ईवीएम के आंकड़े भी पता चल जाएंगे और सभी राजनीतिक पार्टियों को भी ईवीएम के आंकड़े मिल जाएंगे और निर्दलीय उम्मीदवार जिनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता उन्हें भी कुल कितने वोट पड़े है। उसके आंकड़े मिल जाएंगे और विपक्ष के द्वारा लगाए जा रहे आरोप है कि चुनाव के दौरान वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी हो रही है व गड़बड़ी को रोकने के लिए तथा विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर आंकड़े बढ़ाने का आरोप भी लगाता है उस आरोप को भी बेबुनियाद साबित किया जा सकता है और इस नया फॉर्म 17D के सुझाव से आंकड़े भी नहीं बढ़ाए जा सकेंगे।

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि हमें अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टियों ने इस सुझाव को गलत नहीं बताया है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने फॉर्म 17D को सही बताया है। 

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने लगभग सभी राजनीतिक पार्टी को ये सुझाव दिया है ताकि उनकी समस्या का निवारण हो सके। और इससे वोट चोरी ओर गड़बड़ी को रोका जा सकता। और ये नया फॉर्म 17D चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर आसानी से अपलोड भी कर सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments