स्टेप बाय स्टेप कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कचोलिया रोड चौमूं स्थित स्टेप बाय स्टेप कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं सृजनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे, जिनका पारंपरिक साफा पहनाकर विद्यालय के सीएमडी अनुराज सैनी द्वारा स्वागत किया गया। वहीं डायरेक्टर सरिता सैनी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूरणमल सैनी, कमल सैनी, प्रदीप शर्मा (डीएसपी), भागीरथ शर्मा (एक्सईएन, जेवीवीएनएल), डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. अंजू लता सैनी,संपादक कमलेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. मनीष शर्मा ने विद्यालय विकास हेतु एक लाख रुपये की घोषणा कर सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल बिंदिता, कोऑर्डिनेटर विजेता तथा अंकिता, अर्पिता, मीनू एवं समस्त स्टाफ द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे प्रत्येक प्रस्तुति सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक एवं संदेश प्रदान प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

विशेष आकर्षण के रूप में “चार युग”, “जय जवान जय किसान” एवं “मोबाइल गैजेट्स से पहले का बचपन” विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग शर्मा का प्रेरणादायी उद्बोधन भी मुख्य आकर्षण रहा, जिसने विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया।

अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा, रोशनी एवं आधुनिक मंच व्यवस्था से सजाया गया था, जो आयोजन की भव्यता को दर्शा रहा था।

समापन अवसर पर डायरेक्टर सरिता सैनी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है।

यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी उदाहरण भी सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments