समावेश नृत्य उत्सव – नृत्य तरंग 2026’ में विशेष एवं सामान्य बच्चों ने एक साथ बिखेरे प्रतिभा के रंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंज़र सोसाइटी एवं राजगंगा मीडिया हाउस के संयुक्त तत्वावधान में पिंक सिटी प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में ‘समावेश नृत्य उत्सव - नृत्य तरंग 2026’ का आयोजन किया गया। नन्हे कदम सोसाइटी, रोटरी क्लब जयपुर, बापू नगर एवं सरस्वती ग्रुप ऑफ प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज़ सहयोगी संस्थाएँ रहीं।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए राजकुमार शर्मा (एडिटर, राजगंगा मीडिया हाउस) ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि उषा श्री (वरिष्ठ अभिनेत्री एवं नृत्य गुरु), विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता रघुवीर (प्रख्यात वरिष्ठ कथक नृत्य गुरु) एवं सुश्री प्रेरणा श्रीमाली (प्रख्यात वरिष्ठ कथक नृत्य गुरु), विशेष अतिथि मुकेश मीणा (अध्यक्ष, पिंक सिटी प्रेस क्लब) तथा बसंत जैन बैराठी (चेयरमैन, सरस्वती ग्रुप ऑफ प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज़) ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मीनाक्षी माथुर, संस्थापिका, कला मंज़र सोसाइटी ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों एवं सामान्य बच्चों ने एक साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समावेशिता (Inclusivity) की भावना को बढ़ावा देना तथा दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था।

कला मंज़र सोसाइटी द्वारा अपने “हैंड्स टुगेदर अभियान” के अंतर्गत समाज में समावेशन, संवेदनशीलता एवं सहयोग के संदेश का विस्तार करने का सतत प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का मंच संचालन दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की वरिष्ठ उद्घोषिका शिवाली गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।

आयोजन में विशेष बच्चों के कुल 7 विद्यालयों ने सहभागिता की, जिनमें श्रीनिर्मल विवेक स्पेशल स्कूल, करुणा स्पर्श स्कूल, ट्रेजर लैंड स्कूल, प्रयास स्कूल, अप्रोच ऑटिज़्म सोसायटी तथा लक्ष्य स्पेशल एजुकेशन स्कूल शामिल रहे। वहीं सामान्य बच्चों के 5 विद्यालयों/एनजीओ ने भाग लिया, जिनमें कथक कला केंद्र, मयूरा डांस क्लासेज, टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैदिका इंटरनेशनल स्कूल एवं नन्हे कदम सोसायटी प्रमुख रहे।

पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने सभी विद्यालयों, एनजीओ, संयोजकों एवं आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सहभागिता, संवेदनशीलता एवं समान अवसरों के मूल्यों को व्यवहार में उतारने का एक सार्थक प्रयास हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी JECRC NSS के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments