श्री महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान ने निकाला विजय जुलूस, कई गांवो में हुआ स्वागत सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सामोद थानाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया विजय जुलूस

ग्रामीणों ने प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को पहनाई माला

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ग्राम महारकलां में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्री महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान ने बोर्ड टोपर्स का विजय जुलूस निकाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक रामलाल सैनी ने की ।

सामोद थानाधिकारी गोपीचंद ने विजय जुलूस को गणेश मंदिर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । विजय जुलूस सामोद गांव के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा । कई जगहों पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को माला व साफा पहनाकर अभिभावक व ग्रामवासियों ने स्वागत सत्कार किया । 


दसवीं व बाहरवीं बोर्ड परीक्षा में टाॅपर रहे योगेश शर्मा 98.80%, प्रियंका रैबारी 96.50%, कृतिका पिंगोलिया 95.67%, हंसा रैबारी 95.00% ,मुस्कान यादव 94.40%, रेखा यादव 93.20% ,प्राची अग्रवाल 93.00% व आरव बेनिवाल 91.83% के सर्वश्रेष्ठ परिणाम की खुशी में सामोद खिलारियों की कोठी पर महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया ।

संस्था निदेशक रामलाल सैनी की कडी मेहनत व संघर्ष को देखकर पूर्व सरपंच भगवान सहाय गिरणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साफा पहनाया । विजय जुलूस का कारवां पंचवटी आश्रम पर पहुंचा । पंचवटी आश्रम के तपस्वी महन्त श्याम दास त्यागी महाराज ने छात्र-छात्राओं को आशिर्वाद प्रदान किया और सभी छात्र छात्राओ को जलपान करवाया ।


विजय जुलूस के महारकलां बस स्टैण्ड पहुचने पर ज्योति फाउंडेशन संयोजक हिम्मत सिंह राजावत के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा मिठाई खिलाकर छात्र-छात्राओं का हौसला आफजाई की । धवली गांव में पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार हुआ । महार खुर्द व बरवाडा गांव में रैबारी समाज ने प्रतिभावान छात्रा प्रियंका रैबारी, हंसा रैबारी व प्राची अग्रवाल को सम्मानित किया । भामाशाह मुकेश शर्मा ने परमानपुरा गांव में सभी विद्यार्थियो को बिस्कुट व कोल्ड ड्रिंक प्रदान की । विजय जुलूस का काफिला जगतपुरा गांव से होते हुए गुलाबबाडी, नयाबास रूडंल व कानपुरा गांव में पहुंचा। कानपुरा में बालाजी कनस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा बर्फी, नमकीन व चाय का नाश्ता करवाया गया । प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान में जाटावाली डेहरा गांव में भी पुष्प वर्षा की गई । सैकडों वाहनों के साथ चले हजारो बच्चे काफिले के साथ शाम 5 बजे पुन: श्री महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान में पहुचें । संस्था में सभी बच्चों को अल्पाहार व भोजन प्रसादी प्रदान की गई । 

इस अवसर पर संस्था निदेशक रामलाल सैनी ने कहा कि आज बडे हर्ष का दिन है महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रतिभावान बच्चो के उत्कृष्ट परिणाम पर विजय जुलूस रखा गया । विजय जुलूस में अभिभावक व ग्रामवासियों द्वारा बहुत ही शानदार मान सम्मान मिला । इस मौके पर संस्था के समस्त विद्यार्थियो सहित स्टाफकर्मी मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments