उदयपुर की संस्कृति एवं विरासत विषय पर गोष्ठी आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर के 475 वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत दूसरे दिन जनार्दन राय नगर विद्यापीठ एवं लोकजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर की संस्कृति एवं विरासत विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा थे |


माता सरस्वती की प्रतिमा एवं महाराणा उदय सिंह के चित्र सनमुख दीप प्रज्ज्वलन एवं अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा के स्वागत उद्बोधन के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. राजेंद्र नाथ पुरोहित ने सज्जन निवास बाग (गुलाब बाग ) के सन् 1882 से 1920 तक के सफर का बखूबी चित्रण करते हुए हर निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जगत सिंह द्वितीय के पश्चात ही झीलों के आसपास निर्माण कार्य होकर झीलों में प्रदूषण प्रारंभ हुआ। 

कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि उदयपुर का पिछोली गांव से आज तक का सफर आम जनता के सहयोग से ही पूरा हुआ है इसी प्रकार हम आम जनता को ही सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने का दायित्व निभाना होगा ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कर्नल सारंगदेवोत ने कहा कि प्रकृति, संस्कृति एवं विरासत को बचाए रखने की आवश्यकता हम सभी मनुष्यों की है। मेवाड़ की परंपरा, आचरण, सद्भावना जैसी अमूर्त विशेषताए आपको अन्यत्र कहीं देखने को नहीं मिलेगी, इन्हें  बचाए रखना व अगली पीढ़ी में स्थापित करने का दायित्व हम सब पर है।

डॉ. जीवन सिंह खरकवाल ने उदयपुर स्थापना के पूर्व यहां की स्थिति का वर्णन करते हुए बताया कि मेवाड़ में जस्ता उत्पादन करने की क्षमता 800 वर्ष पहले से है जो की विश्व में प्रथम है।

श्री कृष्णा जुगनू ने कहा कि उदयपुर की प्रमुख पहचान  सिसोदियों से, 17 आने के सिक्कों से, सर्वाधिक धार्मिक ग्रंथ के चित्रों से, उभय मुखी दान से, प्रामाणिक ग्रंथ की कॉपी बनाने के लिए, कई तरह की पाग के लिए, सिंघाड़े की सेव के लिए, बिलसारू के लिए, करणसाही लड्डू के लिए, खिलौनों आदि से है जिन्हें बचाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञान प्रकाश सोनी ने कहा कि उदयपुर की बसावट इस तरह की गई ताकि समान व्यवसाय के लोग आसपास रहकर संपर्क में रहे । समाज के नोहरे व मंदिर सामाजिक मिलन समारोह के केंद्र रहा करते थे।

डॉ. उमाशंकर शर्मा ने कहा कि उदयपुर की संस्कृति झीलों जितनी गहरी, पहाड़ों सी मजबूत होकर राजसी ठाठ से ओत प्रोत है। जयकिशन चौबे ने कहा कि मेवाड़ में सभी तरह के क्षत्रिय व ब्राह्मण सहित छत्तीस ही कौम के लोग भाईचारे से रहते थे। संचालन डॉक्टर कुलशेखर व्यास ने किया तथा डॉक्टर डॉ. आचार्य ने आभार व्यक्त किया।

ग्रुप कैप्टन गजेंद्र सिंह, श्याम सुंदर भट्ट, मनोहर लाल मूंदड़ा, इंदर सिंह राणावत, डॉ रमाकांत शर्मा, डॉ जीएल मेनारिया, हरीश तलरेजा, श्रीमती संध्या शर्मा, डॉ विमल शर्मा , डॉक्टर जय राज आचार्य, डॉ कुल शेखर व्यास, जय किशन चौबे, सौरभ भास्कर,  नारायण पालीवाल,  शोएब कुरैशी, गोविंद लाल ओड आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments