जयपुर में युवा महिला क्रिकेट लीग-YWCL के पोस्टर का विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महिला खेलों को सशक्त बनाने और ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से, युवा महिला इंडोर बॉक्स क्रिकेट लीग (YWCL – जयपुर संस्करण) के आधिकारिक पोस्टर का आज जयपुर में भव्य अनावरण किया गया। Nabhiverse OPC Pvt. Ltd द्वारा प्रस्तुत यह लीग शहर में महिला क्रिकेट के परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है। पोस्टर लॉन्च समारोह के दौरान खेल और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में मयंक पांचाल, शंकर दयाल शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, धीरज धवन, राकेश जांगिड़, राज शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल जांगिड़ और प्रदीप अग्रवाल जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और इस पहल की सराहना करते हुए महिला खिलाड़ियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

लीग का रोमांचक स्वरूप :-

YWCL का जयपुर संस्करण आधुनिक और तेज़-तर्रार इंडोर बॉक्स क्रिकेट फॉर्मेट (6 बनाम 6) पर आधारित होगा। लीग की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

कुल टीमें: - जयपुर की 10 प्रमुख टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

मैच फॉर्मेट:- प्रति पारी 8 ओवर का मुकाबला।

समय सीमा:- प्रत्येक मैच मात्र 20-25 मिनट में संपन्न होगा, जिससे दर्शकों को भरपूर रोमांच मिलेगा।

प्रतियोगिता का ढांचा :-

लीग को दो समूहों में बांटा गया है:

 1. ग्रुप A (5 टीमें)

 2. ग्रुप B (5 टीमें)

टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम 4 मैच खेलेगी (कुल 20 मैच), जिसके बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाएंगी।

मैदान में उतरेंगी ये 10 टीमें :-

जयपुर संस्करण में Jaipur Queens, Pink City Panthers, Royal Rajputanas, Desert Storm Queens, Jaipur Warriors, She Shakti Strikers, Raj Royals Women, Thunder Divas, Rising Queens Jaipur, और Pink Blasters जैसी टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

जल्द होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन :-

आयोजकों ने इस अवसर पर घोषणा की कि खिलाड़ियों के लिए आधिकारिक ऑक्शन की तिथि जल्द ही साझा की जाएगी। यह ऑक्शन उभरती हुई महिला क्रिकेटरों के लिए एक पेशेवर मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments