चौमूं में पिंक टॉयलेट निर्माण में लापरवाही को लेकर महेंद्र कुमावत ने सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पिंक टोयलेट का सही जगह निर्माण नहीं होने को लेकर निवर्तमान पार्षद महेंद्र कुमावत ने ज्ञापन सौंपा | जिसमें बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में चौमूं नगर परिषद में 4 पिंक टोयलेट बनाने की घोषणा कर टेंडर जारी किये गये | जगह चिह्नित नहीं होने के कारण नगर परिषद जल्दीबाजी में खाना पूर्ति करने के वास्ते अपनी मनमर्जी से स्थान तय कर, गलत जगह पिंक टोयलेट बना रही है |

चूंकि इसका उद्देश्य भीड-भाड वाले इलाकों जिसमें महिला, लडकियां व बच्चियों का आवागमन ज्यादा रहता है को सुविधा देने वास्ते अच्छा कदम राज्य सरकार का था मगर राजनितिक दबाव के चलते पिंक टोयलेट का चयन बिल्कुल गलत जगह किया गया है | इनका चयन महत्वपूर्ण जगह पर किया जाये इससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा रहे।

सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा इस निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। जोब मिक्स के आधार पर काम न करके अपनी मनमर्जी से सस्ता मैटेरियल काम में लिया जा रहा है। जबकि सरकार ने विकास कार्य के लिए एस्टीमेट में अच्छा मैटेरियल के लिए अनुमत किया हुआ है। 

मगर संवेदक द्वारा इसकी धज्जियां उडाते हुए तय मापदंड के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है। बजरी के बजाय डस्ट काम में ले रहा है और बिजली फिटिंग के आइटम भी तय मापदंड के अनुसार नहीं लगा रहा है। और प्लास्टर भी गुणिया में नहीं किया हुआ प्लास्टर में झीले झपके साफ-साफ दिखते है।

निवर्तमान पार्षद महेंद्र कुमावत ने ज्ञापन में बताया कि संवेदक को पाबंध करे कि एस्टीमेट व सरकार द्वारा तय मापदंड में ही कार्य करें | किए गए खराब कार्य को हटाकर फिर से अच्छा निर्माण करा कर आमजन की गाड़ी कमाई का सदुपयोग करावें।

गौरतलब है कि पिंक टोयलेट का उद्देश्य लडकियों व महिलाओं को सुविधा देना है जबकि अभी पिंक टोयलेट के स्थान का चयन सरासर गलत जगह पर है। एक तो ऊपर नीचे हाईटेंशन लाईन के नीचे कच्चे बंधे पर है। दूसरा रेनवाल रोड़ शमशान भूमि के क्षेत्र में बना रहे है। एवं उसके सामने हमेशा शराब की दुकान खुलती है। जिससे इस पिंक टोयलेट का उद्देश्य व सरकार का उद्देश्य दोनों ही पूरे नहीं होंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments