अपना घर आश्रम में 15 दिन बाद बिछड़ा हुआ लाल मिला

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर में एक अत्यंत भावुक एवं हृदयस्पर्शी घटना देखने को मिली, जब 15 दिनों से बिछड़ा हुआ पुत्र अपने माता-पिता से पुनः मिल पाया।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि दिमागी स्थिति कमजोर होने के कारण लोकेश भाट प्रभुजी अपने घर से बिना बताए निकल गए थे और दिनभर लावारिस एवं बेसहारा अवस्था में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान उन्हें धर्मेंद्र माली ने देखा और संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर आश्रम में सूचना दी। सूचना मिलते ही आश्रम की टीम ने रात्रि में तत्काल पहुंचकर लोकेश का रेस्क्यू किया तथा उन्हें आश्रम में सेवा, उपचार एवं देखभाल हेतु भर्ती किया गया।

उधर परिवारजन अपने पुत्र की खोज में भटकते हुए सुखेर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि लोकेश अपना घर आश्रम, बेदला उदयपुर में सुरक्षित हैं। यह जानकारी मिलते ही आज दिनांक 27/04/2026 को उनके पिता जगन्नाथ भाट एवं माता गीता देवी आश्रम पहुंचे। अपने पुत्र को सकुशल देखकर मां की आंखें नम हो गईं और पिता ने आश्रम परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस भावुक मिलन के अवसर पर आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग,सचिव अशोक कोठारी एवं संयुक्त सचिव सुनील चौहान की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात आश्रम की आजीवन सदस्या सर्वेश चौहान एवं अल्पना जी गर्ग द्वारा लोकेश प्रभुजी का तिलक एवं उपर्णा पहनाकर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। तत्पश्चात उन्हें उनके परिवार के साथ उनके निवास रेवारियों का गुड़ा, गिरवा, उदयपुर (राजस्थान) के लिए सकुशल रवाना किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments