शिक्षक भवन हरिद्वार में प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

रूडकी (संस्कार सृजन) शिक्षक भवन हरिद्वार में आज उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरिद्वार) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान व शपथ दिलाई गयी।

बोंगला स्थित संगठन के शिक्षक भवन में आहूत बैठक में कोटिकरण (सुगम/दुर्गम), विद्यालय विकास अनुदान की 50 प्रतिशत धनराशि की उपलब्धता, जूनियर स्तर पर पदोन्नति, एकल विद्यालयों में समायोजन तथा सीआरपी को उनके कार्यक्षेत्र में बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। शिक्षक नेताओं ने समय पर अनुदान निर्गत न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित करने की मांग उठाई।

बैठक में वक्ताओं ने पूर्व में एक प्राथमिक शिक्षिका को बिना पक्ष सुने निलंबित किए जाने की घटना पर भी रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि शिक्षक निर्दोष सिद्ध होता है तो उसके सम्मान की पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही विभिन्न शैक्षिक ऐप्प जैसे संपर्क,आईजीएटी,टीचर ऐप, स्विफ्ट चैट एवं प्रगति-पर अत्यधिक समय व्यतीत होने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।

विभिन्न ब्लॉकों में मिड-डे मील  के अंतर्गत चावल वितरण को संतुलित और आवश्यकता आधारित बनाने, कोरोना काल में अर्जित अवकाशों को सेवा पुस्तिका में दर्ज कराने तथा जिला स्तर से प्रतिहस्ताक्षरित करवाने पर भी सहमति बनी।जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु नियमित सुनवाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

संगठन के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान ,जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान व कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से 16 अप्रैल को प्रस्तावित पुरानी पैंशन बहाली रैली में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए संगठन के निर्देशों के पूर्ण अनुपालन, समय-सारिणी में एकरूपता तथा सत्रांत लाभ से जुड़े अनुचित नियमों के निरस्तीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी  निर्णय लिया गया कि शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक कार्यों से इतर कार्यों में अनावश्यक रूप से न लगाया जाए।

बैठक में संरक्षक अशोक कुमार चौहान, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मंत्री कुलदीप, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, मंत्री पंकज विश्नोई, कोषाध्यक्ष रेणु रानी, बहादराबाद ब्लॉक मंत्री राकेश पंवार, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चमोली सहित विपिन सकलानी, अमीर आलम, शालिनी गोस्वामी, सुमेधा गौड़, बबलू अधाना, ईश्वरपाल उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नव मनोनीत विशेष आमंत्रित सदस्यों में निरोम चौधरी, कुलदीप चौहान, भुवन उनियाल, दिनेश बडवाल,निरोम चौधरी, अजय पुंडीर, मो. अनवार, रविन्द्र कुमार, आशीष लोहाट, राजीव कुमार शर्मा, अजीत सिंह, इकबाल,आरटीई प्रभारी सुशील सैनी, कृष्णपाल एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा वत्स भी बैठक में सम्मिलित रहे।अंत में सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षकों के अधिकारों एवं शैक्षिक हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments