इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह कल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन कल 7 अप्रैल, 2026 को मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय केन्द्रों पर होने जा रहा है। इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में मुख्यालय नई दिल्ली में सी.पी. राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति, मुख्य अतिथि होगें तथा दीक्षांत भाषण देगें।

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के दीक्षान्त समारोह में उपमुख्यमंत्री, राजस्थान डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि होंगे। 39वेंदीक्षांत समारोह में कुल 324835 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। उनमें से क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के 13916 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों में उपाधि दी जाएगी। 

39वें दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। साना फूटेला का बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स राजनीति विज्ञान (BAPSH), कान्हा परनामी को मास्टर ऑफ आर्ट्स इन फ्रेंच (MAFL), रमेश गर्ग को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बैंकिंग और वित्त) (MBF) कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए गोल्ड मेडल से अंलकृत किया जाएगा। 

जिन विद्यार्थियों ने सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2024 एवं जून 2025 में अपना कार्यक्रम पूर्ण कर लिया है, केवल उन्हें ही 39वें दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण की जायेगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का पहचान पत्र या भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सुरक्षा कारणों से बिना पहचान पत्र के ऑडिटोरियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर का 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सभागार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), अरण्य भवन के पास, झालाना डूंगरी इंस्टीट्युशनल एरिया, जयपुर में किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments