SK RISEHUB SEVA TRUST की ग्रैंड ओपनिंग 30 अप्रैल को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर के आगरा रोड स्थित दयारामपुरा (शिव प्लाजा) से सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को समर्पित संस्था SK RISEHUB SEVA TRUST (INDIA) अपने राष्ट्रीय स्तर के अभियान की भव्य शुरुआत करने जा रही है। संस्था के हेड ऑफिस का ग्रैंड ओपनिंग समारोह 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह केवल एक कार्यालय उद्घाटन नहीं, बल्कि वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण केंद्र जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों को सहारा देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्ग को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी, प्रशासनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठजन शामिल होंगे, जिनके मार्गदर्शन से संस्था के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय शर्मा एक अनुभवी ऑल इंडिया सर्टिफाइड बिज़नेस ट्रेनर एवं प्रमाणित स्वरोजगार प्रशिक्षक हैं, जिन्होंने वर्षों से RSETI / RUDSETI के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में यह संस्था “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है” के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्था की सचिव भगवती देवी भी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।

संस्था द्वारा “ग्राम सेवक / ग्राम सेविका अभियान”, “किन्नर सशक्तिकरण सम्मान योजना”, तथा “गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं सहयोग सेवा” जैसे कार्यक्रम भी प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्था की भविष्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सेवा भवन (3D डिज़ाइन तैयार) में वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए समाज के सहयोग की भी अपील की गई है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments