अपना घर आश्रम भरतपुर में चार भवनों का किया लोकार्पण एवं बालिका सदन का हुआ भूमि पूजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भरतपुर (संस्कार सृजन) "अपना घर आश्रम भरतपुर” में रविवार को चार नए भवनों का लोकार्पण, बालिका सदन का भूमि पूजन तथा राष्ट्रीय, आश्रम एवं गोशाला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। देशभर के विभिन्न आश्रमों से आए पदाधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

अपना घर आश्रम उदयपुर के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि करीब 60,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में निर्मित इन चार भवनों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है, जो पूर्णतः जन सहयोग से संभव हुआ। नव-निर्मित ‘आशियाना भवन’ में युवा एवं बाल गोपाल प्रभुजनों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके साथ ही टीबी वार्ड में 80 से अधिक तथा एचआईवी वार्ड में लगभग 90 प्रभुजनों को स्थानांतरित कर बेहतर चिकित्सा और देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

बालिका सदन का भूमि पूजन :-

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 15,000 वर्गफुट क्षेत्र में बनने वाले बालिका सदन का भूमि पूजन भी किया गया। इस सदन में 120 बालिकाओं के सुरक्षित आवास की व्यवस्था होगी और इसे अगले छह महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना का निर्माण अनिल अग्रवाल के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार सिंघल ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में संस्था ने 16,306 प्रभुजनों को आश्रय प्रदान किया और 9,027 का सफल पुनर्वास किया है। इस दौरान देश के 9 राज्यों में 14 नए आश्रम शुरू किए गए हैं, जबकि 10 आश्रम निर्माणाधीन हैं। भरतपुर आश्रम के सचिव नरेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान में आश्रम में 490 सेवा साथी कार्यरत हैं। प्रभुजनों की संख्या 5000 से बढ़कर 6700 से अधिक हो गई है और 7500 बेड की क्षमता विकसित की जा चुकी है।

मुख्य वक्ता अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज ने कहा कि भगवान के दर्शन मंदिरों में होते हैं, लेकिन उनकी लीला का साक्षात्कार ‘अपना घर’ में सेवा के माध्यम से होता है। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे ईश्वरीय प्रेरणा से संचालित बताया।

मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि यह परिसर उन लोगों के लिए सच्चा आश्रय है जिनका कोई नहीं होता। उन्होंने सेवा और संस्कार के महत्व पर जोर देते हुए समाज को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने की, जिन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संदेश को दोहराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को डॉ. माधुरी भारद्वाज, आश्रम कार्यकारिणी को वीरपाल सिंह और गोशाला कार्यकारिणी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई।

 संचालन कुसुमलता अग्रवाल और सतीश चंद सिंघल ने किया, जबकि अंत में बबीता गुलाटी ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। आश्रम की एक शाखा उदयपुर में बेदला गांव में संचालित हो रही हैं जिसमें वर्तमान में 42 प्रभुजी निवासरत हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments