मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-वीर हनुमान जी मंदिर हेतु 17 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार

-चौमूं के विकास और नर्सिंग भर्ती-2023 के वंचित अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने चौमूं विधानसभा क्षेत्र के विकास और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।


रामलाल शर्मा ने चौमूं के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री वीर हनुमान जी मंदिर (सामोद) के समग्र विकास हेतु 17 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बजट में चौमूं विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

मुलाकात के दौरान शर्मा ने नर्सिंग भर्ती-2023 से वंचित रहे अभ्यर्थियों की पीड़ा को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शर्मा ने मांग की कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का त्वरित और न्यायोचित निराकरण किया जाए। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामलाल शर्मा की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि श्री वीर हनुमान जी मंदिर के विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान की जाएगी। साथ ही, नर्सिंग भर्ती-2023 के मामले में सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास करेगी। मुलाकात के पश्चात रामलाल शर्मा ने कहा, "हमारी सरकार जनभावनाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। चौमूं के विकास और प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments