बलाई विकास समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के मोरीजा रोड बलाई सभा-भवन पर बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर व गरीब साहेब के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिन मनाया।

समारोह के मुख्य अतिथि बराला हॉस्पिटल के एमडी डॉ. श्रवण बराला ने बताया डॉ. अंबेडकर ने दलितों और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया एवं महिलाओं को शिक्षित होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा।

अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हिंदू धर्म में व्याप्त जाति प्रथा और छुआछूत का विरोध किया और मानवतावादी मूल्यों के कारण बौद्ध धर्म को अपनाया।

समारोह के मुख्य आकर्षण पुलिस उपाधीक्षक सोनचंद लाडणा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक और धार्मिक विकास की कूंजी मानते थे, उनका नारा था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

समिति संरक्षक सेवानिवृत एडीएम केआर बुनकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती व पुण्यतिथि तक ही सीमित नही रहे उनके द्वारा किये गए उनके विचारों एवं आदर्शों पर भी अपनाए।

अति विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार खंडेलवाल, समाजसेवी रामप्रताप ढेबाणा, विशिष्ट अतिथि सनराइज होटल मैनेजर गोपीराम महरड़ा, दी बार एसोसियशन अध्यक्ष चरणसिंह चौधरी एवं समिति संरक्षक रामकिशोर राय, डॉ. चिरंजीलाल परिहार, सीमा शुल्क एवं केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक रामजीलाल महरडा, पूर्व आरएसीएस नंदलाल सोरेला, समाजसेवी मुकेश कुमार कालोया, प्रशासक सुल्तान बुनकर, समाजसेवी गणेशचंद बगवाड़िया, सहसंयोजक राज परिहार, कालूराम सामरिया ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व सभी अतिथियों का समिति समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूणिवाल एवं पदाधिकारियों ने माला साफा एवं डॉ. अंबेडकर का छायाचित्र भेंटकर सम्मान किया।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अशोक पहाड़िया व रवि कुमार बैरवा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर, रामदेव जी महाराज की झांकियों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सभी का मनमोह लिया।

बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल हरसोलिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी ने समिति को एक अलमारी भेंट करने पर उनका माला, शॉल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित मातृशक्ति का सम्मान किया। मंच संचालक राजकुमार इंद्रेश ने किया।

इस दौरान समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूणिवाल, सुरेश कुमार महरिया, लालाराम महरडा, बस्तीराम वर्मा, बुद्धिस्ट गोठवाल, नेमीचंद पवार, एडवोकेट धर्मेंद्र घसिया, पप्पूलाल राठी, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, राजपाल सिंह नारनोलिया, शंकरलाल सरावता, राजेंद्र प्रसाद काला, प्रहलादराय जाटावत, हनुमान सहाय झाटीवाल, हरिनारायण मरोडिया, नरेश कुमार रोजड़ा, गुलाबनाथ बुढगाया, कैलाशचंद लाखीवाल, फूलचंद सिंगल, शंकरलाल खंडेलवाल, गोपाल लाल तंवर, रामकरण गोठवाल, भंवरलाल सरावता, गोवर्धन बिदावत, सांवरमल सिंगल, हरिनारायण लाखीवाल, एडवोकेट हंसराज कांदेल, सीताराम सरावता, मुकेश बबेरवाल, राधेश्याम हरसोलिया, राजेंद्र हरसोलिया, विरेंद्र सिंह हरसोलिया, राकेश जिंदल, सुमन महेरिया, मीरादेवी लुणीवाल, प्रेमलता देवी हरसोलिया, बिमला देवी परिहार, मुन्नीदेवी सामरिया, प्रेम देवी बबेरवाल, बोदी देवी, रतनी देवी हरसोलिया, सुमन परिहार, पार्वती देवी, निशा देवी, अनीता जिंदल, प्रेम देवी जाहोता, संगीता हरसोलिया, अंशिका हरसोलिया, मोनू तानावाड, टीनू परिहार, राकेश जिंदल, शुभम हरसोलिया, दिनेश परिहार, मनीष जिंदल, हिमांशु सहित इत्यादि मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments