प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ मासिक बैठक में उम्र का योगदान: विरासत का संरक्षण पर वार्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ की मासिक बैठक दिनांक 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। ‘उम्र का योगदान: विरासत का संरक्षण’ पर वार्ताकार इंजी. गौरव सिंघवी, समन्वयक इन्टेक उदयपुर संभाग ने अपने उद्बोधन में बताया कि विरासत की चर्चा हमेशा घर से शुरू करनी चाहिए।


आने वाली पीढ़ियों को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें हर संरक्षण कार्यक्रम से जोड़ना, त्यौहारों को एक साथ मनाना तथा पारंपरिक भाषा, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और पहनावे को बच्चों के साथ साझा करना आवश्यक है। बुजुर्ग अपने अनुभवों को कहानियों के रूप में सुनाएं तथा पारंपरिक लोकगीत बच्चों को सिखाएं। माता-पिता, दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करें। उन्होंने मुख्य रूप से आधुनिकता एवं विरासत के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम अध्यक्षता इंजी. आर. के. चतुर्वेदी ने की | वार्ताकार का परिचय डॉ. के. पी. तलेसरा ने दिया,  संयोजन मुनीश गोयल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. के. गर्ग ने किया।

इस कार्यक्रम में विज्ञान समिति के डॉ. के. एल. कोठारी, डॉ. के. एल. तोतावत, शांतिलाल भंडारी, इंजी. एस. सी. के. वैद्य, डॉ. बी. एल. चावला, डॉ. सुजान सिंह, इंजी. आर. के. खोखवट आदि गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments