पंचायतीराज दिवस पर कांग्रेस का बड़ा हमला, चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ जनअभियान का हुआ जोरदार शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में पंचायत राज एवं नगरीय निकायों के लंबित चुनावों को लेकर राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ “चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ” जनअभियान का जोरदार शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश के सभी कांग्रेस के 50 जिलों में एक साथ व्यापक प्रदर्शन आयोजित कर राज्य सरकार के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त किया गया। इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए विचार गोष्ठियाँ, नारेबाजी, पदयात्राएँ एवं विरोध प्रदर्शन किए। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई और चुनाव शीघ्र करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपे।

जयपुर जिले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विचार गोष्ठी से हुई, जिसे पूर्व केंद्रीय पंचायत राज मंत्री एवं पूर्व विधायक एस.पी. जोशी ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायत राज व्यवस्था के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण का जो सपना देखा था, वह आज खतरे में है। वर्तमान सरकार संविधान की भावना के विपरीत जाकर इन संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव नहीं करवाने के कारण प्रदेश के लगभग 3000 करोड़ रुपये अटके हुए हैं, जिससे गांवों और शहरों का विकास बाधित हो रहा है। यह स्थिति लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा प्रहार है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने बताया कि इस जनअभियान की शुरुआत पंचायतीराज दिवस से की गई है, जिसे आगामी तीन महीनों में गांव-गांव तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ग्राम चौपाल, पदयात्राएँ एवं व्यापक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में 10 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित करेंगे और इस अभियान को एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप देंगे। 

डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 243E एवं 243U के अनुसार पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनाव हर पांच वर्ष में अनिवार्य रूप से कराना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में हो रही देरी संविधान का उल्लंघन है। चुनाव करवाने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की है, लेकिन सरकार की निष्क्रियता के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित हो रही है।

कार्यक्रम के उपरांत जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया तथा हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर “चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यक्रताओ की पुलिस से झड़प भी हुई । इस प्रदर्शन में जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आर.आर. तिवारी, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

आरजीपीआरएस संगठन जयपुर शहर अध्यक्ष धर्मसिंह सिंघानिया और जयपुर ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष तेजपाल कुलारिया ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे आगामी समय में गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाकर एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक व्यवस्थाओं की पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments