चौमूं पुलिस ने महिला के ब्लाईंड मर्डर का मात्र 24 घण्टे में किया खुलासा, पति ही निकला हत्यारा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

आनन्दलोक योजना रेल्वे अण्डरपास के पास मिली थी लाश 

आरोपी ने मृतका को बातचीत के लिए बुलाकर की हत्या

वारदात को अंजाम देकर हत्यारा चला गया था अपने घर

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं पुलिस ने महिला के ब्लाईंड मर्डर का मात्र 24 घण्टे में खुलासा कर दिया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण I.P.S. ने बताया कि रेल्वे अण्डरपास के पास आनन्दलोक योजना टांटियावास टोल प्लाजा के पास थाना चौमूं जयपुर में सुनसान जगह पर अज्ञात महिला की हत्या कर पडी मिली डेड बॉडी की पहचान कर वारदात का खुलासा करने हेतु महानगर  पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं आलोक सैनी R.P.S. के सुपरविजन व हरबेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं, उदयसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी हरमाडा, गणेश पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में शुरू की गई।

कल 20 अप्रैल को प्रातःकाल पुलिस नियंत्रण कक्ष जयपुर से इत्तला मिली कि टांटियावास टोल प्लाजा के पास रेल्वे अण्डरपास के पास आनन्दलोक में अज्ञात महिला की लाश पडी है। आदि ईत्तला पुलिस जाप्ता पहुचा जहां एक महिला अज्ञात की डेड बॉडी मिली, जिसकी उम्र करीबन 40 साल के आसपास प्रतीत हुई तथा जिसने सुट पहन रखा था, मुंह पर कपडा बंधा हुआ था। तत्पश्चात मृतका की पहचान के प्रयास किये गये। जिस पर विष्णु कांत शर्मा पुत्र कैलाश चन्द शर्मा जाति ब्राहाम्ण उम्र 45 साल निवासी धोबलाई पानी टंकी के पास सिगोद रोड धोबलाई थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण मौके पर रिपोर्ट पेश की कि मेरी बहिन मीनू शर्मा उम्र करीब 42 साल जो कल दिनांक 19/04/2026 को शाम 4.30 बजे कपडे की खरीददारी करने की बोलकर घर से निखली थी जो रात तक घर नहीं पहुँची। 

तब हमने आस पास काफी तलाश की परन्तु नहीं मिली आज सुबह जानकारी मिली कि एक महिला की डेड बॉडी आनन्दलोक के अन्दर अंडर पास के पास मिली है। जिस पर रवाना होकर आनन्दलोक अंडर पास के पास पहुँचकर देखा कि रोड के साईड में सुनसान जगह में लाश पडी थी लाश को देखा तो लाश मेरी चचेरी बहिन मीनू शर्मा पुत्री मदन लाल शर्मा निवासी धोबलाई पुलिस थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण की है। जिसके मुह में कपडा ठूंसा हुआ व मौके पर खुन पडा हुआ है। मेरी बहिन की किसी ने हत्या करके लाश को यहां पर पटक दिया है। जिस पर प्रकरण संख्या 213/2026 धारा 103 (1), 238 (ए) बी.एन.एस. पुलिस थाना चौमूं जयपुर पश्चिम पर दर्ज कर अज्ञात मुल्जिम की तलाश व अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

हत्या की वारदात का खुलासा कर मुल्जिमान को गिरफ्तार करने हेतू अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी को अलग-अलग टास्क दिये गये। घटनास्थल व आसपास के एरिया को सुरक्षित किया गया तथा आसपास से साक्ष्य एकत्रित किये गये। मौके पर एफ.एस.एल. टीम को बुलवाया जाकर साक्ष्य एकत्रित किये गये। घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज चैक किये गये। रामपुरा डाबडी तहसील के पास एक डेयरी बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करने के लिये राकेश कुमार कानि.को मामुर किया गया व अन्य जाप्ते को दिगर दिशाओं में तलाश हेतु रवाना किया गया | राकेश कानि. ने सूचित किया कि मृतका के जैसी एक महिला एक मोटरसाईकिल सवार के साथ नजर आ रही है जो उक्त डेयरी बुथ पर कुछ खरीददारी करती दिख रही है, जिस पर मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बरों को अलग अलग एगंल से चैक किया गया तो उक्त मोटरसाईकिल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 14 एक्सके 0929 होना पाया गया उक्त मोटरसाईकिल का सीसीटीएनएस पर डाटा चैक किया गया तो उक्त मोटरसाईकिल सतीश इन्द्रपाल शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी 43/30/08 स्वर्ण पथ मानसरोवर जयपुर का पता होना ज्ञात हुआ। जिस पर मृतका के परिजनों को उक्त फुटेज दिखाये गये तो उन्होनें उक्त मोटरसाईकिल मृतका के पति सतिश शर्मा की होना ताइद किया एवं महिला मीनू शर्मा होना बताया। जिस पर आरोपी मृतका के पति सतीश शर्मा को सिध्दार्थ नगर कॉलोनी जयपुर से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की गई तो उसने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में आरोपी से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति सतीश कुमार शर्मा ऊर्फ सत्यपाल शर्मा पुत्र इन्द्रपाल शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 50 साल, निवासी फ्लैट नम्बर 171, जगदम्बा अपार्टमेन्ट तृतिय फ्लोर, धोलाई कृष्णा सरोवर मानसरोवर पुलिस थाना मुहाना जिला जयपुर है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments