महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व भी चाहिए-सांसद

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राजस्थान राज्य के प्रतिभागियों के साथ राजस्थान यूथ डायलॉग के फाइनल का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है।

नारी शक्ति' विकसित भारत की आवाज' विषय पर क्वेस्ट की महिला प्रतिभागियों का महिला युवा सांसद का आयोजन रविवार को जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के एक निजी कॉलेज में हुआ।

 महिला युवा संसद को संबोधित करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि अब महिलाओं को केवल भागीदारी ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व भी चाहिए। नारी आगे बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर देश और समाज भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर,सशक्त एवं खुशहाल बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2026 जिसे आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा जा रहा है का उद्देश्य 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देना है। 

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का निर्माण, उज्जवला गैस योजना, जन धन योजना,मुद्रा योजना लखपति दीदी योजना, मातृ वंदना योजना सहित अनेक योजना संचालित की है। 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने महिला युवा संसद की प्रतिभागियों से संवाद कर महिलाओं से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर परस्पर संवाद किया । उन्होंने इस दौरान विश्व के लोकतांत्रिक गणराज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा की।

युवा संसद में महिला प्रतिभागियों ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिला प्रतिनिधित्व, महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रेणु जोशी,प्रभारी क्षेत्रिय निदेशक माय भारत पश्चिमी क्षेत्र कृष्ण लाल पारचा व राज्य निदेशक माय भारत देवेंद्र व्यास भी उपस्थित थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments