पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) स्वर्गीय पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विचार गोष्ठी के रूप में हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. एल.आर. मीणा ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एल.आर. मीणा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो हमें विषम परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर एक महान अर्थशास्त्री भी थे तथा उनकी अनुशंसा पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में महत्वपूर्ण प्रावधान किए, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय समाज और अधिक सशक्त बना है। 

विचार गोष्ठी में डॉ. नरेंद्र परेवा ने बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय समाज में डॉ. अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बाबा साहेब न होते, तो आज महिला सशक्तिकरण की स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं होती। उन्होंने बाबा साहेब के इस कथन को भी उद्धृत किया कि “किसी राष्ट्र की प्रगति का आकलन उसकी महिलाओं की प्रगति से किया जाता है।”

कार्यक्रम को डॉ. शिल्पी श्रंगारी ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन.एस.एस.) एनसीसी ( एन.सी.सी. ) तथा स्काउट (एच.एस.जी.) ,, (बी.एस.जी) के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। 

इस अवसर डॉ. बाबूलाल बैरवा, डॉ. महेश चन्द मीणा, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. अरविंद कुमार मीणा, डॉ. बाबूलाल मीना डॉ. महेश मुकेश मीणा, डॉ. आर.के. मौर्य, डॉ. महेश चंद मीणा, डॉ. समय सिंह मीणा, डॉ. शिव शंकर मीणा, डॉ. ओमप्रकाश मीणा, डॉ. अर्चना कालरा, डॉ. श्रीफूल मीणा, डॉ.हरीश मीना, डॉ. योगेंद्र पारीक,डॉ. जसलीन कौर, डॉ. हरिराम मीणा, डॉ. विपुल कुमार परेवा, डॉ. पी.सी. बैरवा, डॉ. रश्मि कुंद्रा, डॉ. सी.एल. मीणा सहित महाविद्यालय स्टाफ व  विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments