79 की उम्र में कथक नृत्य की परीक्षा देकर बने मिसाल, पोते संग मिलाते हैं ताल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-जयपुर के आचार्य पाटोदिया बने हर उम्र के लोगों के लिए बने मिसाल

-गायन, वादन और नृत्य तीनों विधाओं में प्राप्त की उपलब्धि 

जयपुर (संस्कार सृजन) जहां आमतौर पर 79 वर्ष की उम्र में लोगों के लिए चलना-फिरना भी चुनौती बन जाता है, वहीं इस उम्र में कथक नृत्य की एमए लेवल की परीक्षा देना किसी मिसाल से कम नहीं है। जयपुर के आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने इस विश्वास को सत्य साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।


आज कथक नृत्य की ड्रेस पहनकर, मेकअप कर परीक्षा देकर जब वे परीक्षा केंद्र से बाहर आए तो हर कोई उनके जज्बे को देखकर आश्चर्यचकित रह गया।

आचार्य पाटोदिया कथक में विशारद करने के बाद अब निपुण पार्ट-1 कर रहे हैं और आज ही उन्होंने इसकी प्रैक्टिकल परीक्षा दी है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी उनका सीखने का उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

संगीत की तीनों विधाओं में हैं पारंगत, पोता खुमान पाटोदिया भी है संगीतज्ञ :-

वे केवल नृत्य ही नहीं, बल्कि संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन और कथक नृत्य में भी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्हें भारत के राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। वे नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक और मार्गदर्शक के रूप में भी जाने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मैं पोते के साथ ताल मिलाकर गायन वादन करता हूं, तो वह भी रोमांचित हो जाता है। उसने मुझे देखकर प्रेरणा ली और अब हम दाेनों एक साथ गायन करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। 

शिक्षा और उपलब्धियां:-

विद्यार्थी जीवन में उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से 1969 में एम.कॉम. किया और रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद 1973 में इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकर्स, लंदन की बैंकिंग परीक्षा में विश्व में प्रथम स्थान हासिल कर जॉर्ज रे प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय बने। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

पाटोदिया ने बैंकिंग अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 10 पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन किया है। इसके अलावा उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उद्देश्य से डॉक्टरों के लिए भी एक पुस्तक लिखी है।

आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्होंने धर्म के वैज्ञानिक स्वरूप पर कई प्रवचन दिए, जो दिशा टीवी पर प्रसारित होते रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 365 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments