10वीं सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में एएन पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड स्थित ए.एन.पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर और एडवांस एजुकेशन सिस्टम का प्रमाण देते हुए सीबीएसई सत्र 2025-26 में शानदार परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम की श्रेणी में स्थान बनाते हुए न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावको का भी माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया।


विद्यालय की टॉपर भव्या कुमावत ने 93% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा किंजल सैनी (89.4%), आर्यन शर्मा (88.4%), मोहित शर्मा (88%), हर्षिता सिंह (87.8%), प्रेरणा यादव (87.8%), राहुल यादव (86.2%), आर्यन जाट (84.6%), रचित राज बुनकर (84.2%), दक्ष शर्मा (83%), एलेश जांगिड़ (83%), हिमानी बुनकर (82.8%) और नैंसी जांगिड़ (81%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। 

कार्यक्रम के दौरान संस्था निदेशक बलबीर सिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ए.एन. पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन के चलते ही हमारे विद्यार्थी हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दे रहे हैं। यह सफलता विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।” 

वहीं संस्था सचिव डॉ. सुमित्रा चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मेहनत, लगन और सही दिशा ही सफलता की कुंजी है। हमारे विद्यार्थी जिस प्रकार निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह आने वाले समय में उन्हें और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।” 

प्राचार्य सविता गजराज ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के समर्पित स्टाफ की सराहना की। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर डॉ. के.एल. कुमावत, पुनीत चांदवानी, सुमन बराला सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। ए.एन. पब्लिक स्कूल का यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन से हर वर्ष सफलता की नई इबारत लिखी जा रही है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments