सुबोध पब्लिक स्कूल सांगानेर नियर एयरपोर्ट में गुड टच–बैड टच पर जागरूकता सत्र हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल में कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए “गुड टच और बैड टच” विषय पर एक जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह सत्र ‘स्पर्श अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।

इस सत्र का संचालन डॉ. सौरभ जैन (MBBS, MD, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर; FFM) द्वारा किया गया, जो वर्तमान में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे मिशन धड़कन के संस्थापक एवं स्पर्श अभियान के प्रमुख स्वयंसेवक भी हैं, जो वरिष्ठ IAS अधिकारी नवीन जैन के नेतृत्व में संचालित एक जन-जागरूकता पहल है।

सत्र के दौरान बच्चों को सरल एवं उनकी आयु के अनुरूप तरीके से सुरक्षित (गुड टच) और असुरक्षित (बैड टच) स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। संवादात्मक गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल ऐसे स्पर्श को पहचानना सिखाया गया, बल्कि उनसे सही तरीके से प्रतिक्रिया करने के लिए “NO–GO–TELL” नियम की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या आशी श्रीवास्तव ने डॉ. सौरभ जैन को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ग्रीन गोल्ड भेंट कर सम्मानित किया।यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ तथा बच्चों में आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments