वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की आधिकारिक लिरिक्स में विसंगति को लेकर आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने उठाए सवाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

 -‘वंदे मातरम्’ की आधिकारिक लिरिक्स में विसंगति से देश प्रेमी हुए आहत,कमियां दूर करने की हुई अपील

-गृह मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइटों में अंतर, त्रुटियों को सुधारने के लिए आचार्य पाटोदिया ने उठाया सवाल

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के गृह मंत्रालय और कला व संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइटों पर प्रकाशित राष्ट्र गीत की लिपियों लिरिक्स में शब्दों और संरचना के स्तर पर अंतर है, जिसे गहनता से खोज लिया गया है। यह कहना था राष्ट्रपति से सम्मानित नैतिक शिक्षाविद एवं आध्यात्मिक चिंतक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया का। उन्होेंने पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पर चिंता जताते हुए कहा कि राष्ट्र की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ की आधिकारिक लिपि लिरिक्स में विसंगति है। इस संबंध में केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।


भारत सरकार के गृह मंत्रालय और कला व संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइटों पर प्रकाशित राष्ट्र गीत की लिपियों में शब्दों और संरचना के स्तर पर अंतर है। हमने इन विसंगतियों को दूर करने की दिशा में प्रयास करने शुरू भी किए हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रगीत जैसे संवेदनशील और गौरवपूर्ण विषय पर किसी भी प्रकार की त्रुटि न केवल ऐतिहासिक तथ्यों के साथ अन्याय है, बल्कि यह राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा है। उन्होंने राष्ट्रगीत को सही शब्दावली के साथ अपने स्वर में गाकर सुनाया। गीत की सही जानकारी दी है व उसकी सैकड़ों प्रतियां वितरित की। 

150 वर्ष पूर्ण हुए और ऐसी कमियां सामने आना चिंताजनक :-

पाटोदिया ने कहा कि 7 नवंबर 2025 को ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव की बात है। ऐसे समय में जब देश इस ऐतिहासिक विरासत का उत्सव मना रहा है, तब इसकी आधिकारिक लिरिक्स में भिन्नता और कमियां आना चिंताजनक है। 

इस विषय को संबंधित केन्द्रीय मंत्रियों के संज्ञान में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद 15 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्तिगत साक्षात्कार का संवाद स्थापित नहीं हो सका।

शुद्ध गीत डिजिटली उपलब्ध है:-

पाटोदिया ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण संस्करण स्वरबद्ध कर डिजिटली अपने यूट्यूब चैनल आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया पर उपलब्ध कराया है, ताकि आमजन इसके मूल स्वरूप से परिचित हो सकें और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बना सकें।

गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा से ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया था। गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विशेषकर 1905 के बंग-भंग आंदोलन के समय, जन-जन के स्वाभिमान और क्रांति का उद्घोष बना। अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजागरण में इसकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

यह उल्लेखनीय है कि आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया को भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2 मई 2025 को सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर नृत्य गुरु व वरिष्ठ अभिनेत्री उषाश्री, डॉ. अमित पाटोदिया, बृज किशोर श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय गायक मुन्ना लाल भाट, मुरलीधर पाटोदिया, फिल्म अभिनेता उग्रसेन तंवर, डॉ.सुरेश चन्द शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments