संकष्टी चतुर्थी पर भाविप भामाशाह के जल मन्दिर का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह द्वारा संकष्टी चतुर्थी के शुभ अवसर पर सेक्टर 4 जैन मन्दिर के बाहर समाजसेवी सुशीला दिनेश मेनारिया एवं हरप्रीत मक्कड़ के सहयोग से जल मन्दिर का शुभारंभ किया गया |

अध्यक्षता पूर्व नेशनल वॉयस चेयरमैन डाॅ एम वार्ष्णेय ने की | इस अवसर पर डाॅ वार्ष्णेय ने बताया कि वैशाख महीने में जल मन्दिर का धार्मिक और व्यावहारिक दोनों रूप से बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि यह भीषण गर्मी का समय होता है | इस माह में प्यासे को पानी पिलाना हजारों यज्ञों और पवित्र नदियों के स्नान के बराबर पुण्य देता है |

वैशाख में शीतल जल का दान करने से ब्रह्मा, विष्णु, शिव त्रिदेवों और पितरों की तृप्ति होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है | इस महीने में किया गया दान अक्षय फल देता है, इसका पुण्य कभी नष्ट नहीं होता | शास्त्र बताते हैं कि वैशाख के महीने में जो लोग प्याऊ की व्यवस्था करते हैं, उन्हें गोदान के समान फल प्राप्त होता है |

सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि जल मन्दिर में आर ओ का ठंडा केन वाटर उपलब्ध रहेगा. के के शर्मा ने कहा कि जल मंदिर में गौ प्याऊ की स्थापना भी की गई है जिस में रोजाना पानी भरने की व्यवस्था की गयी है |

एम के माथुर ने कहा कि भाविप स्कूलों में बालकों को परिंडा वितरण का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू करेगी,जिससे गर्मियों के सीजन में परिंदों के दाने पानी की व्यवस्था हो सके | कार्यक्रम का संचालन योगेश अग्निहोत्री ने किया | कार्यक्रम की सफ़लता में मंगला पागे, राजेश पागे, डी एस मेहता, भंवरलाल बुनकर, लाल चंद लोढ़ा आदि का सहयोग रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments