राजस्थान बजट क्वेस्ट 2026 के अंतर्गत महिला युवा संसद का हुआ सफल आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मेरा युवा भारत राजस्थान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बजट क्वेस्ट 2026 - प्रधानमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत महिला युवा संसद का सफल आयोजन एस. एस जैन सुबोध पी.जी कॉलेज जयपुर में किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवा महिलाओं को सशक्त बनाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा ।

कार्यक्रम का विषय “नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़ – समावेशी लोकतंत्र को सशक्त बनाना” रहा, जिसने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू शर्मा सांसद जयपुर, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण गुप्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान  सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रेणु जोशी ने की । साथ ही माय भारत पश्चिमी क्षेत्र क्षेत्रीय निदेशक कृष्ण लाल पार्चा एवं राज्य निदेशक माय भारत राजस्थान देवेंद्र व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही।  

प्राचार्य डॉ रेणु जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कार्यक्रम महिला आरक्षण विधेयक की भावना के समर्थन में आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं को अपने विचार व्यक्त करने और लोकतांत्रिक संवाद में भाग लेने का सशक्त मंच मिला।

मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा द्वारा महिला युवा संसद को महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करता है। विशिष्ट अतिथि प्रवीण गुप्ता ने महिला युवा सांसदों से व्यक्तिगत  संवाद कर सरकारी योजनाओं के बारे में उनके विचार जाने एवं उनके सुझावों को विभागाध्यक्षों से साझा करने की बात कही ।

महिला युवा संसद में कुल 40 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 30 प्रतिभागियों ने विभिन्न मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 10 प्रतिभागियों ने सांसदों की भूमिका निभाई। संसद की अध्यक्षता प्राची शर्मा द्वारा की गई । सभी प्रतिभागियों ने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत 90 मिनट का संरचित संसदीय सत्र आयोजित किया गया, जिसके बाद 30 मिनट की खुली चर्चा और अंत में 30 मिनट में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विधायी संस्थाओं में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व का समर्थन किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में रितू रानी उपनिदेशक, प्रदीप कुमार सहायक निदेशक, जयेश मीना सहायक निदेशक, वैशाली परिहार यंग प्रोफेशनल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, विशाल गौतम एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी सुबोध जैन पी.जी कॉलेज जयपुर एवं माय भारत स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से काव्य एवं हर्षिता द्वारा किया गया, जिसमें समय-पालन के लिए टाइमकीपर तथा प्रमुख बिंदुओं के दस्तावेजीकरण हेतु रिपोर्टर नियुक्त किए गए ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments